{"_id":"693e07268518bfaca500e05d","slug":"election-commission-demands-extra-security-as-unrest-grips-bangladesh-afresh-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा: उम्मीदवार पर गोलीबारी, चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा: उम्मीदवार पर गोलीबारी, चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा
Sun, 14 Dec 2025 06:09 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:09 AM IST
सार
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक अशांति और हिंसा बढ़ने के बीच चुनाव आयोग ने अपने शीर्ष अधिकारियों और दफ्तरों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब आगामी संसदीय चुनाव के एक उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी को ढाका में गोली मारी गई।
विज्ञापन
बांग्लादेश चुनाव आयोग ने की सुरक्षा की मांग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में एक बार फिर बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग ने अपने शीर्ष अधिकारियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। चुनाव आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त, अन्य आयुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे पुलिस सुरक्षा और अतिरिक्त एस्कॉर्ट वाहन की मांग की है।
यह भी पढ़ें - US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी; ब्राउन यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, दो की मौत और कई घायल
उस्मान हादी को ढाका में मारी गई गोली
यह मांग ऐसे समय की गई है, जब आगामी संसदीय चुनाव के एक उम्मीदवार और पिछले साल के 'जुलाई आंदोलन' के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी को ढाका में गोली मार दी गई। वह अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे थे, तभी उन पर नजदीक से हमला हुआ। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद बढ़े हमले
चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद दो जिलों, लक्ष्मीपुर और पिरोजपुर, में उसके दफ्तरों पर भी हमले हुए हैं। इसके चलते आयोग ने देशभर में अपने क्षेत्रीय, जिला और उप-जिला कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि वहां चुनाव से जुड़े अहम दस्तावेज और सामग्री रखी जानी है।
यह भी पढ़ें - US Citizen Killed in Syria: सीरिया हमले में तीन अमेरिकियों की मौत, भड़के ट्रंप; कहा- आईएसआईएस से लेंगे बदला
अंतरिम सरकार ने शुरू किया 'ऑपरेशन डेविल हंट-2'
अंतरिम सरकार ने हालात को देखते हुए देशभर में 'ऑपरेशन डेविल हंट-2' शुरू किया है। साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस देने का भी आश्वासन दिया गया है। वहीं विपक्षी दल बीएनपी ने सभी उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमले के दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन