फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunman attempts attack on US Embassy in Lebanon Lebanese soldiers detained attacker news in hindi

Lebanon: फिर एक बार अमेरिकी दूतावास पर निशाना, आधे घंटे तक चली गोलियां, लेबनानी सैनिकों ने एक को पकड़ा

Wed, 05 Jun 2024 03:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jun 2024 03:52 PM IST
सार

लेबनानी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी दूतावास के बाहर करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि चार हमलावर थे, उनमें से एक बाकी के हमलावरों को घटनास्थल पर लेकर आया था।

विज्ञापन
Gunman attempts attack on US Embassy in Lebanon Lebanese soldiers detained attacker news in hindi
अमेरिकी दूतावास - फोटो : X/U.S. Embassy Beirut

विस्तार

लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर हमले का प्रयास करने वाले बंदूकधारी को लेबनानी सैनिकों ने पकड़ लिया। यह घटना लेबनान में जारी तनाव के बीच घटी। दरअसल, पिछले एक महीने से सीमावर्ती क्षेत्रों में हिजबुल्ला आतंकी और इस्राइली सैनिकों के बीच झड़प जारी है। लेबनानी सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि सैनिकों ने एक हमलावर को गोली मार दी। उन्होंने हमलावर की पहचान सीरिया के नागरिक के तौर पर की है। गोली लगने के बाद हमलावर को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना के बाद हमलावर के हमले का उद्देश्य क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेबनानी मीडिया ने एक तस्वीर जारी की, जिसमें हमलावर खून से लथपथ हमलावर एक ने काली रंग की बनियान पहन रखी थी। उसके बनियान में इस्लामिक स्टेट लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास के बाहर आधे घंटे तक चली गोलीबारी
लेबनानी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी दूतावास के बाहर करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चार हमलावर थे, उनमें से एक बाकी के हमलावरों को घटनास्थल पर लेकर आया था। उन्होंने कहा कि एक हमलावर की मौत हो गई, दूसरा मौके से भाग निकला। तीसरा घायल हो और चौथे को हिरासत में ले लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने इस हमले के बाद प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ। लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री और आर्मी कमांडर के साथ बैठक के बाद उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। फिलहाल स्थिति स्थिर है और इस मामले की जांच जारी है। लेबनान की सेना ने बताया कि हमले के बाद सैन्यकर्मियों को दूतावास के बाहर तैनात किया गया है।


इससे पहले भी हो चुका है अमेरिकी दूतावास पर हमला
बता दें कि 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया था, जिसमें 63 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका ने इस हमले के लिए लेबनानी आतंकी ग्रुप हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया था। इस हमले के बाद अमेरिकी दूतावास को मध्य बेरूत से औकार में स्थानांतरित कर दिया गया था। पिछले साल लेबनानी सेना ने दो नोगरिकों को अमेरिकी दूतावास पर गोलीबारी करने के आरोप में पकड़ा था। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed