फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Iranian women protested by dance against teenager arrest

किशोरी की गिरफ्तारी के विरोध में ईरान की महिलाओं ने किया डांस

Mon, 09 Jul 2018 05:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Iranian women protested by dance against teenager arrest

सऊदी अरब में महिलाओं के लिए आजादी के दरवाजे क्या खुले कि ईरान में युवतियों ने कट्टरपंथी परंपराओं का विरोध शुरू कर दिया है। यहां एक किशोरी माएदे होजाब्री को हिजाब उतारकर पश्चिमी व ईरानी संगीत की धुन पर डांस करने के वीडियो देखने के बाद उसकी गिरफ्तारी के विरोध में देश की तमाम महिलाएं उतर आई हैं। ईरान की महिलाएं माएदे की गिरफ्तारी के विरोध में सोशल मीडिया पर अपने डांस करते वीडियो जारी करने लगी हैं। इसे देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



माएदे होजाब्री का बिना हिजाब डांसिंग वीडियो जारी होने से नाराज हुए इस्लामी कट्टरपंथी

माएदे होजाब्री नामक किशोरी ने सोशल मीडिया पर अपने बेडरूम में हिजाब उतारकर बिंदास डांस करके इस्लामी कट्टरपंथियों में नाराजगी पैदा कर दी। इस हरकत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन अब ईरान की कई युवतियां माएदे के समर्थन में उतर आई हैं। कट्टरपंथियों से आजादी की मांग करते हुए उन्होंने बिंदास डांस करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। होजाब्री के समर्थन में आई ईरान के लोग हैशटेग का इस्तेमाल करके लिख रहे हैं कि डांस करना किसी भी तरह से अपराध नहीं है। इसलिए माएदे की गिरफ्तारी अनुचित है।


कट्टरपंथियों ने इसलिए किया विरोध

कट्टरपंथियों ने किशोरी के सार्वजनिक डांस का विरोध इसलिए किया था क्योंकि वह न तो सिर पर पहना जाने वाला स्कार्फ ओढ़े थी और ना ही हिजाब पहने नजर आ रही थी। चूंकि ईरान में महिलाओं के कपड़े पहनने और पुरुषों के साथ नृत्य करने को लेकर बेहद ही सख्त नियम हैं इसलिए माएदे होजाब्री को गिरफ्तार किया गया। 
 
...फिर क्यों खुले घूम रहे हैं बलात्कारी?

माएदे होजाब्री की गिरफ्तारी के विरोध में ईरान की मशहूर ब्लॉगर हुसैन रोनाघी ने कहा कि क्या दुनिया के किसी भी देश में 16-17 साल की किशोरी अपने डांस या खूबसूरती के लिए अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार हुई है? शायद नहीं, फिर ईरान में ऐसा क्यों? जबकि बलात्कारी पुरुष खुलेआम यहां घूम रहे हैं।

पहले भी डांसिंग पर मिलती रही है सजा

ईरान में किशोरी की गिरफ्तारी कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2014 में छह ईरानी नागरिकों को पश्चिमी संगीत पर डांस का वीडियो साझा करने पर उन्हें एक साल कैद और 91 कोड़ों की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके अलावा मशाद में एक मॉल में महिला-पुरुषों के साथ-साथ डांस का वीडियो सामने आने पर एक अधिकारी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed