फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greece boat tragedy case, Key human trafficker suspect arrested in Pakistan

Greece Boat Tragedy Case: पाकिस्तान में दबोचा गया मानव तस्कर गिरोह का सरगना, पैसे लेकर लोगों को भेजता था विदेश

Mon, 19 Jun 2023 02:52 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Jun 2023 02:52 AM IST
सार

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने रविवार को दावा किया उसने रविवार को पंजाब के शेखूपुरा से मुख्य मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Greece boat tragedy case, Key human trafficker suspect arrested in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले हफ्ते ग्रीस के तट पर सैकड़ों प्रवासियों को ले जा रही नाव के डूबने से 78 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें कुछ पाकिस्तान के लोग भी शामिल थे। वहीं इस मामले में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने रविवार को दावा किया उसने रविवार को पंजाब के शेखूपुरा से मुख्य मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसने लोगों से पैसे लेकर विदेश भेजा था।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर पाकिस्तान पुलिस ने की कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने प्रमुख संदिग्ध तल्हा शाहजेब को शेखूपुरा से गिरफ्तार किया। उसे विदेश भेजने के लिए फारूकाबाद निवासी जाहिद अकबर से 65 लाख रुपये मिले थे। वहीं इस घटनाक्रम के बाद पाक पीएम शहबाज शरीफ ने जांच के आदेश दिए थे और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही थी।
विज्ञापन


एक और मानव तस्कर पकड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, कथित मानव तस्कर ने अकबर को लीबिया में रहने वाले उसके चाचा के पास भेजा वहीं एफआईए के अधिकारियों ने कहा कि उसके माता-पिता इटली में रहते हैं। एफआईए के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एक और मानव तस्कर जो लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने में शामिल था, उसको वजीराबाद में हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
पिछले हफ्ते ग्रीस के तट पर सैकड़ों प्रवासियों को ले जा रही नौका के डूबने से 78 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ग्रीस के तटरक्षक बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 104 प्रवासियों को सुरक्षित बचा लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा बुधवार की सुबह हुआ था। बचाए गए लोगों को कलामाता शहर ले जाया गया। कलामाता के मेयर ने कहा कि बचाए गए सभी लोगों की उम्र 16-41 साल के बीच है। उन्होंने कहा कि नौका में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed