{"_id":"6057a900c8230824ce7efe9f","slug":"government-attack-on-hospital-in-northwestern-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया: विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में अस्पताल पर हमला, छह की मौत, 17 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया: विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में अस्पताल पर हमला, छह की मौत, 17 घायल
Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बेरूत
पीटीआई, बेरूत
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरिया में सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों से विद्रोहियों के कब्जे वाले अतारेब कस्बे में एक अस्पताल पर गोलेबारी गई, जिसमें एक बच्चे समेत कम से कम छह मरीजों की मौत हो गई और स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए तथा अस्पताल को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
बचावकर्मियों और कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संगठन ने बताया कि पश्चिमी अलेप्पो के अतारेब में अस्पताल के प्रवेश द्वारा और प्रांगण में गोलेबारी की गई।
विज्ञापन
सीरियन सीविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने बताया कि मारे गए कम से कम छह लोगों में एक बच्चा और एक महिला शामिल है। सीरियन अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी ने बताया कि हमले में पांच चिकित्सा कर्मियों समेत 17 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन