फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gotabhaya Rajapaksa sworn in as President of Sri Lanka

श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में गोटाबाया राजपक्षे ने ली शपथ, महिंदा राजपक्षे भी रहे मौजूद

Mon, 18 Nov 2019 01:48 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, कोलंबो Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 18 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Gotabhaya Rajapaksa sworn in as President of Sri Lanka
Gotabhaya Rajapaksa - फोटो : ANI

श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान विवादस्पद रक्षा सचिव रहे गोटबाया राजपक्षे ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में अनुराधापुर के रूवानवेली सेया में शपथ ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने शपथग्रहण के बाद जय श्री महाबोधि में पूजा-अर्चना भी की।

विज्ञापन


राजपक्षे ने शपथग्रहण करने से पहले एक ट्वीट में कहा कि जीत के लिए कोशिश करने से ज्यादा जरूरी होता है जीत को बनाए रखना। राजपक्षे के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे भी इस शपथग्रहण समारोह में मौजूद थे। महिंदा 2005 से 2015 तक देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं। उनके अलावा पूर्व मंत्री बासिल राजपक्षे और बड़ी संख्या में सांसदों ने इस समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने रविवार को परिणाम जारी करते हुए घोषणा की थी कि राजपक्षे (70 वर्षीय) ने प्रेमदास (52 वर्षीय) को 13 लाख से अधिक मतों से पराजित किया। आयोग ने बताया कि राजपक्षे को 52.25 फीसदी (69,24,255) मत मिले जबकि प्रेमदास को 41.99 फीसदी (55,64,239) वोट प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवारों को 5.76 फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिय ने कहा कि चुनाव में कुल मिलाकर लगभग 83.73 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed