{"_id":"600a3de68ebc3e33c03a659c","slug":"google-will-share-in-the-earnings-from-the-news-of-french-newspapers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के अखबारों की खबरों से हुई कमाई में प्रेस को हिस्सा देगा गूगल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस के अखबारों की खबरों से हुई कमाई में प्रेस को हिस्सा देगा गूगल
Fri, 22 Jan 2021 08:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 22 Jan 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
गूगल
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के अखबारों की खबरें सर्च विज्ञापन के साथ दिखा कर करोड़ों डॉलर कमा रहे गूगल को यह रकम अखबारों से भी बांंटनी होगी। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी को अंततः फ्रांस की शक्ति के आगे झुकना पड़ा।
विज्ञापन
गूगल व फ्रांस के अखबारों के संगठन एपीआईजी अलाइंस ने गुरुवार को बताया, गूगल को अखबारों की राजनीति व सामान्य खबरों पर आए विज्ञापन से हुई कमाई में से हिस्सा देना होगा। भुगतान दर हर इंटरनेट पर खबर देखे जाने की संख्या और सूचना के स्तर से अलग तय होगी।
विज्ञापन
प्रेस संस्थानों में मतभेद डालने की कोशिश भी की
पेरिस न्यायालय ने अक्टूबर में गूगल को समझौता करने को कहा था। नवंबर में वे चंद कंपनियों से समझौते को राजी हुआ। लेकिन प्रेस संस्थानों व एएसपी जैसी एजेंसियों ने इसे नकार दिया। अंततः गूगल को घुटने टेकने पड़े।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में तनाव
ऑस्ट्रेलिया भी गूगल पर फेसबुक को इसी प्रकार हुई कमाई प्रेस संस्थानों से साझा करने के लिए कानून बना रहा है। इस पर फेसबुक खबरों के लिंक साझा करने पर रोक की धमकी दे रहा है।