फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Google Search Block News: threatens to block search in Australia over media law

गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में दी सर्च ब्लॉक करने की धमकी, पीएम मॉरिसन ने दिया करारा जवाब

Fri, 22 Jan 2021 02:07 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 Jan 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Australia Google Search Block News: threatens to block search in Australia over media law
गूगल सर्च (फाइल फोटो) - फोटो : google

गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में अपने सर्च इंजन को अक्षम करने की धमकी दी है। यदि उसे समाचार के लिए स्थानीय प्रकाशकों को भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाता है तो वह देश में खोज को अवरुद्ध कर देगा। यह धमकी ऐसे समय पर दी गई है जब पिछले एक महीने से ऑस्ट्रेलिया सरकार और गूगल के बीच गतिरोध चल रहा है। दोनों के बीच मीडिया भुगतान कानून को लेकर गतिरोध जारी है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रबंध निदेशक, मेल सिल्वा ने शुक्रवार को एक संसदीय सुनवाई में कहा, प्रस्तावित कानून, प्रकाशकों को कंपनी के लिए उनकी खबरों के मूल्य के लिए क्षतिपूर्ति करने का इरादा रखता है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात का विरोध किया कि गूगल खोज परिणामों में लेखों के स्निपेट प्रदर्शित करने के लिए मीडिया कंपनियों को भुगतान करता है।
विज्ञापन

 

गूगल की यह धमकी काफी प्रभावकारक है क्योंकि डिजिटल दिग्गज दुनिया भर में विनियामक कार्रवाई के प्रवाह को रोकने की कोशिश करता है। स्थानीय प्रतिस्पर्धा नियामक के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में ऑनलाइन खोजों का कम से कम 94 प्रतिशत परिणाम अल्फाबेट इंक यूनिट से होकर गुजरता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा, 'हम धमकियों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।'


यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर नियंत्रण को लेकर अपने कानून बना रहे हैं ईयू के सदस्य देश

मॉरिसन ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया उन चीजों के लिए नियम बनाता है जो आप ऑस्ट्रेलिया में कर सकते हैं। यह हमारी संसद द्वारा किया गया है। यह हमारी सरकार द्वारा किया गया है। और ऑस्ट्रेलिया में इसी तरह से काम होता है।' फेसबुक इंक, ऐसी दूसरी कंपनी है जिसे कानून द्वारा लक्षित किया गया है, उसने भी इस कानून का विरोध किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार की सुनवाई को लेकर एक बार फिर कहा कि वह अपनी सेवाएं ब्लॉक करने पर विचार कर रहा है।

फेसबुक ने ऑस्ट्रेलियाई समाचार को धमकी के साथ एक चेतावनी भी दी है। ऑस्ट्रेलिया ने यह कानून रूपर्ट मर्डोक के न्यूज कॉर्प सहित स्थानीय मीडिया उद्योग को समर्थन देने के लिए बनाया है, जिसने डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुकूल होने के लिए काफी संघर्ष किया है। सुनवाई के दौरान सांसदों ने गूगल के सख्त रुख को लेकर फटकार लगाई। सीनेटर एंड्रयू ब्रैग ने टेक दिग्गज पर ऑस्ट्रेलिया और नीति निर्माताओं को 'ब्लैकमेल' करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed