{"_id":"5fcd93f68ebc3ecfdb093ea2","slug":"google-removes-some-iac-browser-extensions-for-policy-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल की आईएसी पर बड़ी कार्रवाई, नीतियों के उल्लंघन पर हटाए कंपनी के कई एक्सटेंशन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गूगल की आईएसी पर बड़ी कार्रवाई, नीतियों के उल्लंघन पर हटाए कंपनी के कई एक्सटेंशन
Mon, 07 Dec 2020 08:04 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 07 Dec 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
google chrome
- फोटो : PLAY STORE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्फाबेट इंक गूगल ने रविवार को कहा कि इसने ऑनलाइन समूह आईएसी/इंटर एक्टिव कोर्प के कई ब्राउजर एक्सटेंशन हटा दिए हैं। गूगल की तरफ से ऐसा नीतियों के उल्लंघन और प्रवर्तन विकल्पों की समीक्षा करने के बाद किया गया है।
विज्ञापन
गूगल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, क्रोम वेब स्टोर को लेकर हमने लगातार आईएसी से बातचीत की है और हमने नीतियों का उल्लंघन करने पर आईएसी के कई ब्राउजर एक्सटेंशन को हटा दिया है। इसमें कहा गया, हम बाकी के एक्सटेंशन और अपने प्रवर्तन विकल्पों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं और अब तक हमने स्टोर पर आईएसी की स्थिति के बारे में निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इससे पहले रिपोर्ट किया कि गूगल को यह निर्णय लेना था कि गूगल ने जो निष्कर्ष निकाला है। उसे लेकर क्या आईएसी पर गंभीर दंड लगाए जाएं या नहीं। गूगल का कहना है कि आईएसी द्वारा जिन नीतियों का उल्लंघन किया गया, वो भ्रामक थीं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया, गूगल ने निर्धारित किया कि आईएसी ने अपने ब्राउजर एक्सटेंशन के बारे में उपयोगकर्ताओं को गुमराह किया है और अल्फाबेट अपने क्रोम ब्राउजर से ऐसे उत्पादों को प्रतिबंधित कर सकता है।
वहीं, गूगल के प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि आईएसी ने किन नीतियों का उल्लंघन किया है और इसका उल्लेख नहीं किया कि वे प्रतिबंध के अलावा किन विकल्पों पर विचार कर रहे थे। दूसरी तरफ, आईएसी की महिला प्रवक्ता ने कहा कि एक्सटेंशन ने गूगल नीतियों का उल्लंघन नहीं किया है।
उन्होंने कहा, गूगल ने क्रोम स्टोर में इन उत्पादों का विज्ञापन और वितरण करने के लिए हमसे लाखों डॉलर लिए हैं। यहां कुछ भी नया नहीं है, क्योंकि गूगल ने हमारे ब्राउजर व्यवसाय को इंटरनेट पर सीमित करने के लिए अपनी स्थिति का उपयोग किया है, जिसे वे अब पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं।