{"_id":"5edd9631b47a662f172a53c9","slug":"google-ceo-sundar-pichai-announced-to-donate-37-million-dollars-to-various-anti-racism-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगभेद के खिलाफ काम कर रहे संगठनों की मदद करेगा गूगल, सुंदर पिचाई ने किया 37 मिलियन डॉलर देने का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रंगभेद के खिलाफ काम कर रहे संगठनों की मदद करेगा गूगल, सुंदर पिचाई ने किया 37 मिलियन डॉलर देने का एलान
Mon, 08 Jun 2020 07:07 AM IST
Mishra Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:07 AM IST
सार
- रंगभेद के खिलाफ काम करने संगठनों की सहायता करेगा गूगल।
- गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने किया मदद का एलान।
- गूगल इन संगठनों को 37 मिलियन डॉलर (2.79 अरब रुपये) की सहायता देगा।
विज्ञापन
सुंदर पिचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा की है कि अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद कंपनी रंगभेद के खिलाफ काम करने वाले संगठनों की मदद करेगी। गूगल इन संगठनों को 37 मिलियन डॉलर (2.79 अरब रुपये) की सहायता देगा।
विज्ञापन
इन 37 मिलियन डॉलर में से गूगल संयुक्त राज्य अमेरिका के आसपास जातीय भेदभाव के खिलाफ काम करने वाले संगठनों को 12 मिलियन (करीब 90 करोड़ रुपये) दान देगा। साथ ही यूट्यबू और गूगल सर्च जैसे प्लेटफॉर्म पर नस्लीय भेदभाव के विज्ञापन पर बाकी की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन