{"_id":"5dcae9de8ebc3e5afb2da9c4","slug":"google-ascension-partnership-over-millions-of-us-citizens-health-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों अमेरिकी नागरिकों के हेल्थ डाटा पर गूगल का असेंशन से करार, अब उठे सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लाखों अमेरिकी नागरिकों के हेल्थ डाटा पर गूगल का असेंशन से करार, अब उठे सवाल
Tue, 12 Nov 2019 10:50 PM IST
अमित मंडल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली कंपनी असेंशन के साथ करार किया है। कंपनी अमेरिका के 20 राज्यों में करीब 150 अस्पतालों का संचालन करती है। आरोप है कि कंपनी द्वारा संचालित इन अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों का डाटा उनकी जानकारी के बिना गूगल क्लाउड पर अपलोड कर दिया गया। अब इसे लेकर विवाद छिड़ गया है।
दरअसल, गूगल और असेंशन ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक प्रोजेक्ट नाइटेंगेल की शुरुआत की है। दोनों ने पिछले एक साल में लाखों मरीजों के स्वास्थ्य डाटा का विश्लेषण किया है। कंपनी के मुताबिक इस डाटा का इस्तेमाल मरीज की जानकारी डॉक्टर तक बेहतर तरीके से पहुंचाने में किया गया।
मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, असेंशन की तरफ से इकठ्ठा किए गए डाटा में मरीज का नाम, उम्र, जन्मतिथि, मेडिकल इतिहास, जांच रिपोर्ट, उपचार और दवाइयों की जानकारी है। हालांकि, अमेरिका में मरीजों का रिकॉर्ड स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के साथ साझा करने की अनुमति है, लेकिन निजी जानकारी का इस्तेमाल किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।