फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   God trusts in Corona case American presidential candidate Kanye West

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: कोरोना के मामले में भगवान भरोसे हैं उम्मीदवार कान्ये वेस्ट

Thu, 09 Jul 2020 05:24 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
God trusts in Corona case American presidential candidate Kanye West
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media
इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप जहां देश में फैले स्वास्थ्य संकट को लेकर पूरी तरह से जनता के निशाने पर हैं। वहीं दूसरी तरफ रैपर कान्ये वेस्ट ने भी इस बार चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आगामी चुनाव को लेकर कान्ये वेस्ट लोगों से बातें कर रहे हैं। उन्होंने खुद को गर्भपात विरोधी बताया है। उन्होंने ने कोविड-19 वैक्सीन के बारे में भी संदेह जताया है। कान्ये वैक्सीन को लेकर भगवान भरोसे हैं। वहीं उन्होंने शिक्षा के लिए ईश्वर का भय और प्रेम लौटाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


फोर्ब्स के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने घोषणा की कि वह जन्मदिन की पार्टी के बैनर तले अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे। उनका अभियान नारा बराक ओबामा के हां हम कर सकते हैं संदेश पर आधारित होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओबामा स्पेशल, ट्रंप स्पेशल, कान्ये वेस्ट स्पेशल है... अमेरिका को ऐसे खास लोगों की जरूरत है जो कि नेतृत्व कर सकें। बिल क्लिंटन स्पेशल? लेकिन बिडेन खास नहीं हैं। इस दौरन एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी अभियान सलाहकार उनकी पत्नी व टीवी स्टार किम कार्दशियन वेस्ट और टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क हैं। इन दोनों ने उनका समर्थन किया है। मस्क पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रमुख बनाने का प्रस्ताव दिया है।     

वेस्ट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह पुलिस की बर्बरता को समाप्त करने का इरादा रखते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस भी लोग ही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मौत की सजा का भी विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि वह जीवन समर्थक हैं क्योंकि वह बाइबिल के वचन का पालन करते हैं। वेस्ट अपने 10 वें स्टूडियो एल्बम, गॉड्स कंट्री को भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने एल्बम को मुफ्त में देता हूं।

बता दें कि इससे पहले किम के पति कान्ये वेस्ट ने ट्वीट कर कहा था कि हमें अब ईश्वर में यकीन कर अमेरिका के वादे को हकीकत बनाना होगा, अपने नजरियों को साथ लाना होगा और भविष्य का निर्माण करना होगा। उन्होंने लिखा कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लडूंगा। 

कान्ये वेस्ट के इस ट्वीट का किम कार्दशियन ने अमेरिका के झंडे के साथ समर्थन किया है। इस ट्वीट के बाद से ही किम चर्चा में आ गई हैं। कुछ लोग उन्हें अमेरिका की होने वाली फर्स्ट लेडी मान रहे हैं तो कुछ उन्हें ऐसा सोचने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। कान्ये ने 2015 में ही अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था- एक वक्त ऐसा आएगा जब मैं यूएस का राष्ट्रपति बनूंगा। 

बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम दो बार और शादी कर चुकी हैं। पहली शादी उन्होंने साल 2000 में डैमन थॉमस से की थी। ये दोनों साल 2004 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 2011 में क्रिस हंपेरिस से शादी की थी। दोनों का 2013 में तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed