फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Global ransomware attacks show signs of North Korea link

ग्लोबल साइबर अटैक के पीछे है नॉर्थ कोरिया, मिले ये सबूत!

Tue, 16 May 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 16 May 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
Global ransomware attacks show signs of North Korea link
रैंसमवेयर का अब भारत पर अटैक - फोटो : ANI
मौजूदा समय में दुनिया अबतक के सबसे बड़े साइबर अटैक का सामना कर रही है। ये कहां से आया और क्यों सभी को निशाना बना रहा था, अबतक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। पर भारतीय मूल के गूगल रिसर्चर ने इसके पीछे के नॉर्थ कोरियाई लिंक को खोज निकाला है। उनकी दी गई जानकारियों के बाद इजरायली टेक सिक्यूरिटी फर्म ने भी रैंसमवेयर के पीछे नॉर्थ कोरिया को ही जिम्मेदार माना है। जिसके बाद माना जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया को लेकर एक बार फिर से अमेरिका और रूस में ठन सकती है।
विज्ञापन


रैंसमवेयर साइबर अटैक से अबतक दुनियाभर के 3लाख कंप्यूटर प्रभावित होने की खबर है। अब इसके पीछे नॉर्थ कोरियाई लिंक मिला है। गूगल रिसर्चर नील मेहरा ने कंप्यूटर कोड पोस्ट करके बताया कि किस तरह से ‘वन्नाक्राई’ मायवेयर और प्योंगयांग द्वारा हैकिंग की कोशिशों में समानता है। वहीं, दिग्गज रूसी साइबर सिक्यरिटी फर्म केस्परस्काई का मानना है कि इस मामले में अभी और जांच की जरूरत है।
विज्ञापन


नील मेहरा के कंप्यूटर कोड जारी करने के बाद इजरायली सिक्यूरिटी फर्म इंतेजेर ने भी ये माना कि रैंसमवेयर के पीछे नॉर्थ कोरियाई लिंक हो सकता है। इंतेजेर के मुख्य कार्यकारी इताई तेवेत ने ट्वीट पर कहा कि हमारी फर्म इस हमले के पीछे नॉर्थ कोरियाई लिंक को पक्के तौर पर मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के टॉप साइबर सिक्यूरिटी एडवाइजर टॉन बोसर्ट ने कहा कि अबतक हमपर इसके पीछे होने का आरोप लगता रहा है। जो गलत साबित हुआ। हमारे एनएसए द्वारा ऐसा कोई टूल विकसित ही नहीं किया गया था। ये पूरी तरह से वैश्विक साइबर अटैक है।


गौरतलब है कि रैंसमवेयर साइबर अटैक के पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लॉदिमिर पुतिन ने अमेरिका का हाथ बताया था। ऐसे में इसके पीछे नॉर्थ कोरियाई लिंक मिलने के बाद रूस और अमेरिका में तनातनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed