फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Flood 2021: Glacial Outburst Suspected For Flash Flood In Central Nepal

नेपाल में 'जल प्रलय' : बादल फटने से सिंधुपाल चौक में आई बाढ़, तीन भारतीय समेत 23 लोग लापता, चीनी नागरिक भी शामिल

Thu, 17 Jun 2021 12:43 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 12:43 PM IST
सार

मध्य नेपाल में बादल फटने की आशंका के चलते पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया है। इलाके में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने मुख्य बाजार चौक से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक स्थानीय स्कूल में शरण ली है।

विज्ञापन
Nepal Flood 2021: Glacial Outburst Suspected For Flash Flood In Central Nepal
नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ के कारण कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मध्य नेपाल में बादल फटने की आशंका के चलते पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया है। इलाके में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने मुख्य बाजार चौक से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक स्थानीय स्कूल में शरण ली है। वहीं, सिंधुपाल चौक में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों के बहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बादल फटने से 26 लोग लापता
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन भारतीय समेत इसमें  23 लोग लापता हो गए हैं। इसमें चीनी लोग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मध्य नेपाल में पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। गुरुवार की सुबह सिंधुपाल चौक में अचानक बादल फट गया। जिसमें 26 लोग लापता हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है। 
विज्ञापन


कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री शेर बहादुर तमांग ने कहा कि मेलम्ची और इंद्रावती नदियों में आई बाढ़ में 30 से ज्यादा लोग लापता हैं। बाढ़ ने मेलम्ची पेय जल आपूर्ति परियोजना टिम्बू बाजार, चनाउत बाजार, तालामारंग बाजार और मेलम्ची बाजार में बांध को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलम्ची नदी के किनारे स्थित गांवों में करीब 300 झोपड़ियां बह गईं। वहीं लामजुंग जिले में भी कई घर पानी में बह गए। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाके में करीब 200 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। सिंधुपाल चौक के मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखारेल ने बताया कि नेपाल पुलिस सेना और सशस्त्र पुलिस बल की ओर से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed