फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Girls are sold for marriage in the market of Bulgaria in every year

आखिर क्यों इस देश के बाजार में खुलेआम बिकती हैं नाबालिग लड़कियां, ये है वजह

Sat, 18 May 2019 12:54 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Girls are sold for marriage in the market of Bulgaria in every year
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

शादी के लड़कियों को बेचना एक बहुत ही घिनौना काम माना जाता है। लेकिन, दुनिया में बुल्गारिया एक देश ऐसा है जहां हर साल लड़कियों के बेचने के लिए चार बार बाजार सजता है। बुल्गारिया में शादी के लिए ये लड़कियां बेची जाती हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि यहां पर युवतियों को बेचने का काम मां-बाप ही खुशी-खुशी करते हैं। 

विज्ञापन


वहीं लड़कियों को भी इस बाजार से कोई आपत्ति नहीं है। इसके इतर वो इसे सही वर तलाशने का बेहतर जरिया मानती हैं। बुल्गारिया यूरोपीय संघ का हिस्सा है। 2007 में यह यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था। जिस मार्किट का हम यहां पर जिक्र कर रहे हैं वह बुल्गारिया में बचकोवो मोनेस्ट्री के नजदीक लगती है। यहां 300 डॉलर से 400 डॉलर तक में लड़कियों को बेचा जाता है। 
विज्ञापन


बुल्गारिया में रहने वाला रोमा समुदाय आज भी कुछ दकियानूसी परंपराओं से पीछा नहीं छुड़ा पाया है। यहां पर ज्यादातर रोमा युवतियों ने कॉलेज की शक्ल तक नहीं देखी है। इसकी वजह भी इस समुदाय का मानसिक पिछड़ापन है, जो युवतियों को आगे बढ़ने से रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमा समुदाय की लड़कियों का जब मासिक धर्म आता है तो उनको स्कूल से निकाल दिया जाता है। इसके बाद उन्हें पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाती और उन्हें शादी के लायक मान लिया जाता है। यही वजह है कि बुल्गारिया में जिन युवतियों को शादी के लिए बेचा जाता है उनमें ज्यादातर नाबालिग ही होती हैं।

बुल्गारिया में ब्राइडल मार्किट साल में चार बार सजती है। शादी की इच्छा रखने वाली युवतियां यहां पर खुद या फिर अपने परिजनों के साथ दुल्हन की तरह तैयार होकर आती हैं। युवतियों की इच्छा में यहां पर लड़के भी होते हैं। इस बाजार में युवक और युवती अपने पसंद के अनुसार एक दूसरे से बात करते हैं।

इस चर्चा में उनका काम-धंधा, पसंद-नापसंद, परिवार से संबंधित जानकारी शामिल होती है। यहां आने वाले युवकों के लिए जहां युवती का खूबसूरत होना और घर का काम करना सबसे अहम होता है वहीं युवतियों के लिए युवक की आय सबसे अधिक मायने रखती है।


बुल्गारिया में रोमा समुदाय संपन्न समुदायों में नहीं आता। यहां पर आज भी ये लोग अभाव में जिंदगी जीते हैं। यही वजह है कि युवतियों को एक ऐसे युवक की तलाश होती है जिसके पास पैसा हो और जो उन्हें अच्छी जिंदगी दे सके। कुछ युवतियां खुशी-खुशी तो कुछ मजबूरन इसमें शामिल होती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed