फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   germany police arrest iran man for plotting chemical attack hijab protest

Chemical Attack: ईरानी नागरिक पर जर्मनी में रासायनिक हमले की साजिश रचने का आरोप, पुलिस ने बरामद की ये चीजें

Sun, 08 Jan 2023 03:40 PM IST
नितिन गौतम बर्लिन, अमर उजाला न्यूज डेस्क
बर्लिन, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Jan 2023 03:40 PM IST
सार

Chemical Attack: जर्मनी पुलिस ने रसायनिक हमले की साजिश रचने के आरोप में ईरानी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से रसायनिक हमले से बचने का सूट भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
germany police arrest iran man for plotting chemical attack hijab protest
केमिकल अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जर्मनी में पुलिस ने ईरानी मूल के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति बड़े रसायनिक हमले (Chemical Attack) की साजिश रच रहा था। जर्मनी के डोर्टमंड के कैस्ट्रोप रौक्सेल शहर में यह गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इस मामले में ईरानी नागरिक (Iran) के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


जर्मन पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी इस्लामी कट्टरपंथ से प्रभावित होकर बड़े रसायनिक हमले की साजिश रच रहा था। इसके लिए आरोपी ने कथित तौर पर जहरीले केमिकल साइनाइड और रिसिन को इकट्ठा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी के पास से रसायनिक हमले से बचने का खास सूट भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि जर्मन पुलिस को आरोपी के बारे में खूफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि करीब 5 साल पहले भी जर्मन पुलिस ने रसायनिक हमले की साजिश रचने के आरोप में ही ट्यूटनिशिया मूल के एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप साबित होने के बाद दोनों को 10 और 8 साल की सजा भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ईरान में हिजाब के खिलाफ (Iran Hijab Protest) बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों में अभी तक सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दर्जनों प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा दी जा चुकी है। इसे लेकर ईरान की सरकार दुनिया भर की सरकारों के निशाने पर है। बीते दिनों जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने भी ईरान सरकार की कड़ी निंदा की थी और ईरान को लोगों को अपना समर्थन दिया था। ओलाफ शोल्ज ने ईरान में हिंसा के लिए ईरान की सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। शोल्ज ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed