{"_id":"601f1ea48ebc3e4c8d41b5c8","slug":"german-scientists-says-one-species-of-chameleon-become-world-smallest-reptile-species","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरीसृप वर्ग की सबसे छोटी प्रजाति की पहचान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सरीसृप वर्ग की सबसे छोटी प्रजाति की पहचान
Sun, 07 Feb 2021 04:26 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बर्लिन
एजेंसी, बर्लिन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 07 Feb 2021 04:26 AM IST
विज्ञापन
गिरगिट की प्रजाति ब्रूकेसिया नेना
- फोटो : pressfrom.info
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में मेडागास्कर और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने कहा है गिरगिट की एक प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति बन सकती है। इस प्रजाति के गिरगिट इतने छोटे होते हैं कि इन्हें इंसान की एक उंगली पर भी आराम से रखा जा सकता है।
विज्ञापन
‘ब्रूकेसिया नेना’ नामक इस गिरगिट की प्रजाति का पता लगाने वाले खोजकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे फ्रैंक ग्लॉ ने कहा कि नर गिरगिट की लंबाई महज 13.5 मिलीमीटर यानी आधा इंच से थोड़ी अधिक होती है।
विज्ञापन
ब्रूकेसिया परिवार के जिस अन्य सदस्य के नाम सबसे छोटा सरीसृप होने का रिकॉर्ड दर्ज है, यह उससे कम से कम 1.5 मिलीमीटर छोटा है। ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार म्यूनिख में ‘बवेरियन स्टेट जूलॉजी कलेक्शन’ में सरीसृप प्रजातियों के विशेषज्ञ ग्लॉ ने कहा कि 2012 में एक स्थानीय गाइड ने पर्वतीय इलाके में खोजी अभियान के दौरान नन्हे नर गिरगिट और उसे थोड़े बड़े आकार के मादा गिरगिट का पता लगाया था।
विज्ञापन
लेकिन ब्रूकेसिया नेना के सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति होने होने की पुष्टि करने में अभी कई वर्षों का समय लग सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ये देखते ही देखते नजरों से ओझल हो जाते हैं और बहुत धीरे-धीरे चलते हैं।