{"_id":"5ca326a2bdec22145274b0a1","slug":"geothermal-water-system-on-mars-still-exists-said-in-a-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल ग्रह पर भूगर्भ जल प्रणाली अभी भी मौजूद, अध्ययन में हुआ खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मंगल ग्रह पर भूगर्भ जल प्रणाली अभी भी मौजूद, अध्ययन में हुआ खुलासा
Tue, 02 Apr 2019 02:38 PM IST
आसिम खान
भाषा, लॉस एंजिलिस
भाषा, लॉस एंजिलिस
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल ग्रह पर सतह से नीचे पानी की सक्रिय मौजूदगी हो सकती है और यह शायद इस लाल ग्रह के चंद इलाकों में सतह से ऊपर बहने वाले पानी में अपना योगदान दे रहा हो। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है।
विज्ञापन
बीते साल, अनुसंधानकर्ताओं ने मंगल ग्रह के बर्फ से ढके दक्षिण ध्रुवीय शिखरों पर एक गहरी जल झील की मौजूदगी का पता लगाया था। सदर्न कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि मंगल के ध्रुवों की तुलना में भूजल कहीं अधिक इलाके में मौजूद हो सकता है।
विज्ञापन
यह पाया गया कि यह भूजल प्रणाली सतह से करीब 750 मीटर नीचे है और जिस गढ्ढे का अध्ययन किया गया, वहां पर भूजल दरारों के जरिए सतह पर आया है।