फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Truce Crisis: Trump Warns Hamas to Surrender Arms or Face U.S. Action

US: 'अगर हथियार नहीं सौंपे, तो हम जब्त कर लेंगे', हमास मृत बंधकों को भी जल्द करें रिहा; ट्रंप की कड़ी चेतावनी

Wed, 15 Oct 2025 04:00 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 15 Oct 2025 04:00 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है कि शांति समझौते के तहत उन्हें अपने हथियार सौंपने होंगे, अन्यथा अमेरिका उन्हें जब्त कर लेगा। हाल ही में ट्रंप ने गाजा युद्ध विराम को मध्यपूर्व में नई शुरुआत बताया था।

विज्ञापन
Gaza Truce Crisis: Trump Warns Hamas to Surrender Arms or Face U.S. Action
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को स्पष्ट चेतावनी दी कि शांति समझौते के तहत उन्हें अपने हथियार सौंपने होंगे। उन्होंने कहा वे हथियार सौंपेंगे क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि वे हथियार सौंपेंगे और अगर उन्होंने नहीं सौंपे, तो हम उन्हें जब्त कर लेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह गाजा में बंधक बनाए गए मृत लोगों को वापस चाहते हैं।

विज्ञापन


ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मेली के साथ द्विपक्षीय लंच के दौरान दिया। उन्होंने गाजा युद्धविराम को मध्यपूर्व में नई शुरुआत बताया और कहा कि अराजकता, आतंक और विनाश की ताकतें हार गई हैं। राष्ट्रपति ने हमास पर जोर दिया कि वे अपने वादे के प्रति सख्त रहें और हथियार नहीं सौंपने पर अमेरिका कड़ा कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि गाजा को गैर-सैन्यीकृत किया जाना चाहिए और हमास को डिसआर्म किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर पर रूस का ग्लाइड बम और ड्रोन से हमला, अस्पताल बना निशाना; सात घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद अब क्षेत्र में शांति लौट आई
ट्रंप ने इस्राइल के संसद के समक्ष भी यह बात दोहराई और कहा कि युद्धविराम सिर्फ संघर्ष का अंत नहीं बल्कि क्षेत्र में एक नया युग शुरू होने का संकेत है। उन्होंने कहा यह सिर्फ युद्ध का अंत नहीं है, यह आतंक और मौत के युग का अंत है और विश्वास, आशा और ईश्वर के युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने सैन्य शक्ति के जरिए जितना संभव था, हासिल कर लिया है और अब यह जीत स्थायी शांति और समृद्धि में बदलनी होगी। ट्रंप ने गाजा में कैद से मुक्त हुए बंधकों का जिक्र करते हुए कहा कि दो साल की कठिनाई और अंधकार के बाद अब क्षेत्र में शांति लौट आई है।


मध्यपूर्व में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने की नीति
ट्रंप ने क्षेत्रीय नेताओं से भी अपील की कि वे आतंकवाद, अतिवाद और नफरत को छोड़ दें और मिलकर काम करें। उन्होंने फिलिस्तीनियों से कहा कि अब उनका मौका है कि वे हिंसा और आतंक के मार्ग को छोड़कर अपने बच्चों के लिए बेहतर जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस बयान के साथ ट्रंप ने अमेरिका की मध्यपूर्व में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने की सख्त नीति को दोहराया और हमास को चेतावनी दी कि हथियार सौंपना ही अब उनका विकल्प है।

मृत बंधकों की धीमी वापसी से भड़का विवाद
इस्राइल में सोमवार को गाजा से लौटे 20 जीवित बंधकों के स्वागत में खुशी थी, लेकिन मृत बंधकों की वापसी की प्रक्रिया उम्मीद से धीमी रही। इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि 28 में से अब तक केवल 4 शव ही लौटाए गए हैं। बंधक परिवार मंच  ने कहा कि मृत बंधकों की धीमी वापसी युद्धविराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन है। संगठन ने सरकार से इस मामले में सख्त रुख अपनाने की मांग की है। इस्राइल के शीर्ष बंधक वापसी समन्वयक गल हिर्श ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों के जरिए दबाव बना रहे हैं ताकि सभी शव जल्द लौटाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed