फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Ceasefire West Asia Conflict 60 days truce Israel Donald Trump Warning for Hamas

Gaza Ceasefire: संघर्षविराम की जगी उम्मीदें, ट्रंप बोले- इस्राइल 60 दिन के सीजफायर पर सहमत; हमास को दी चेतावनी

Wed, 02 Jul 2025 06:59 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Jul 2025 06:59 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में बीते 21 महीने से जारी टकराव थम सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्षविराम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस्राइल ने 60 दिनों के सीजफायर पर सहमति जताई है। उन्होंने हमास को संघर्षविराम मानने की चेतावनी दी है। जानिए ट्रंप ने संघर्षविराम को लेकर और क्या कहा...

विज्ञापन
Gaza Ceasefire West Asia Conflict 60 days truce Israel Donald Trump Warning for Hamas
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी हिंसक संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल- ट्रुथ सोशल पर संघर्षविराम होने की संभावनाओं के संकेत दिए। ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल 60 दिनों का युद्धविराम करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रतिनिधियों ने गाजा पर इस्राइल के लोगों के साथ लंबी और सकारात्मक नतीजे देने वाली बैठक की।' उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान इस्राइल ने 60 दिन के युद्ध विराम को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक शर्तों पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन
कतर और मिस्र के लोगों ने शांति बहाल करने में बहुत मेहनत की
इस्राइल के साथ बीते 20 महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष को खत्म कराने का कई बार वादा कर चुके ट्रंप अब सख्ती भी दिखाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, '60 दिनों के सीजफायर के दौरान हम युद्ध को समाप्त करने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करेंगे। कतर और मिस्र के लोगों ने शांति बहाल करने में बहुत मेहनत की है, वे इस अंतिम प्रस्ताव को पेश करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India-US Trade Deal: ट्रंप भारत के साथ व्यापार समझौते पर बोले- बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेंगे; यह अलग डील..

हमास को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कही यह बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास को चेतावनी देने के अंदाज में कहा, मुझे उम्मीद है कि मध्य पूर्व की भलाई के लिए हमास इस समझौते को स्वीकार करेगा, क्योंकि इससे बेहतर स्थिति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सीजफायर के लिए राजी न होने पर हालात और खराब ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed