फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gastronomy: 4 Indian innovators in worlds top 50 Next gastronomy gamechangers list, culinary game changers, Singapore man makes beer out of garbage

गैस्ट्रोनॉमी : दुनिया के शीर्ष-50 पाक-कला गेमचेंजरों में 4 भारतीय, सिंगापुर का शख्स तो कचरे से बनाता है बियर

Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बिलबाओ (स्पेन)।
एजेंसी, बिलबाओ (स्पेन)। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
सार

गैस्ट्रोनॉमी विशेषज्ञों में दिल्ली की डॉ. रिशा जैस्मीन, मुंबई की निधि पंत, बेंगलुरु के विनेश जॉनी और अनुषा मूर्ति शामिल हैं। इनके अलावा सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के खाद्य उद्यमी त्रविंदर सिंह भी अपने बेहद खास स्टार्टअप आइडिया की वजह से इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन
Gastronomy: 4 Indian innovators in worlds top 50 Next gastronomy gamechangers list, culinary game changers, Singapore man makes beer out of garbage
दुनिया के शीर्ष 50 नेक्स्ट गैस्ट्रोनॉमी गेमचेंजर्स सूची में शामिल शख्सियतें। - फोटो : Social Media

विस्तार

वैश्विक खाद्य-पेय उद्योग के लिए स्थायी समाधान बनाने वाले दुनिया के शीर्ष-50 पाक-कला (गैस्ट्रोनॉमी) गेमचेंजरों की सूची में चार भारतीयों का नाम भी दर्ज हो गया है। इनमें दिल्ली स्थित फोरेंसिक वैज्ञानिक डॉ. रिशा जैस्मीन नाथन, बेंगलुरु के विनेश जॉनी और अनुषा मूर्ति तथा मुंबई की निधि पंत शामिल हैं।

विज्ञापन


छह महाद्वीपों के 30 क्षेत्रों में इन प्रतिष्ठित नेतृत्वकर्ताओं की दौड़ में शामिल होने के लिए 400 उम्मीदवार शामिल थे। स्पेन के बिलबाओ शहर में ‘द 50 नेक्स्ट : क्लास ऑफ 2022’ कार्यक्रम में इनका सम्मान किया गया। डॉ. रिशा इस साल के अंत में ब्रिटेन स्थित एंग्लिया रस्किन विवि में व्याख्याता का पद ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन


शेफ विनेश जॉनी भारत में छात्रों को विश्व स्तरीय पेस्ट्री शिक्षा देते हैं। अनुषा मूर्ति संयुक्त उद्यम के अलावा उपभोक्ताओं को सेहतमंद भोजन के लिए एक कुकिंग रोबोट बना रही हैं। जबकि निधि पंत किसानों की फसलों को संरक्षित करने में मदद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिशा ने किया इनोवेटिव काम
रिशा जैस्मीन नाथन ने भोजन और सब्जी के छिलके का उपयोग करके इनोवेटिव काम किया। उन्होंने जल प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एक स्थायी समाधान का विकल्प दिया।

विनेश का पाक-कला में योगदान
शेफ विनेश जॉनी ने 10 साल पहले लैवोन अकादमी ऑफ बेकिंग साइंस एंड पेस्ट्री आर्टस डाली। वे युवाओं को पाक कला, बेकिंग, पेस्ट्री बनाने, खाना पकाने का प्रशिक्षण देते हैं।

कुकिंग रोबोट बना रही अनुषा
अनुषा मूर्ति सामूहिक जुड़ाव और कार्यशालाओं के माध्यम से भारतीय खाद्य प्रणाली को बढ़ावा दे रही हैं। वह कुकिंग रोबोट बनाकर सेहतमंद भोजन का विकल्प देना चाहती हैं। 

निधि ने बनाया फूड डीहाइड्रेटर
निधि पंत ने एक बिजली मुक्त सौर ऊर्जा से चलने वाला फूड डीहाइड्रेटर बनाया है जो कमजोर समुदायों की भूख मिटाने में मदद करता है। इससे फसलें भी संरक्षित रह सकेंगी।

सिंगापुर के त्रविंदर सिंह भी शीर्ष-50 में शामिल
सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के खाद्य उद्यमी त्रविंदर सिंह भी अपने फूड टेक स्टार्ट-अप आइडिया के लिए शीर्ष-50 में शामिल हैं जो बर्बाद होते खाने को पेय पदार्थों में बदलते हैं। क्रस्ट ग्रुप के सीईओ त्रविंदर सिंह खाद्य कचरे को बियर और फलों व सब्जियों के कचरे से बने गैर-मादक पेज उत्पाद बनाते हैं। सिंगापुर से शुरू हुआ उनका स्टार्ट-अप ताइवान, जापान, ब्रिटेन और यूरोप तक फैल चुका है। उन्होंने कहा, मैं सिंगापुर में एक पंजाबी हूं और चाहता हूं कि दुनिया में भोजन की बर्बादी रुकना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed