फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G 20 Summit Osaka Live Updates PM Narendra Modi meets Donald Trump, says JAI

जी-20: मोदी-ट्रंप के बीच 'महाबैठक', इन चार मुद्दों पर हुई चर्चा, पीएम ने दिया 'JAI' का नारा

Fri, 28 Jun 2019 08:49 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, ओसाका
वर्ल्ड डेस्क, ओसाका Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 28 Jun 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
G 20 Summit Osaka Live Updates PM Narendra Modi meets Donald Trump, says JAI
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात - फोटो : ANI
जी-20 सम्मेलन के लिए जापान के ओसाका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। इस द्विपक्षीय बैठक में मुख्यत चार मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें ईरान, 5 जी, रक्षा और द्विपक्षीय संबंध शामिल थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई भी दी। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ''आपको आम चुनावों में जीत की बधाई। आप इस जीत के योग्य हैं। आप शानदार काम कर रहे हैं। मुझे याद है जब आप पहली बार चुनाव जीते थे, तो कई सारे दल थे जो आपस में लड़ रहे थे। इस बार वे एक साथ मिलकर आए। यह आपकी अद्भुत क्षमता का नमूना है।'
विज्ञापन

 


भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय बैठक के बाद इसमें जापान भी शामिल हुआ। जिसमें तीनों देशों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र को लेकर चर्चा की। इस त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने जापान, अमेरिका और भारत को 'जय' (JAI) बताया। पीएम मोदी ने कहा कि 'जय' का मतलब 'जीत' है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम लोकतंत्र और शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है। हम मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत के प्रति प्यार जताने के लिए आपका आभारी हूं। यहां दोनों देशों के बीच 4 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें ईरान, 5 जी, रक्षा, द्विपक्षीय संबंध शामिल हैं।' 

ट्रंप बोले- हम काफी अच्छे दोस्त, साथ मिलकर करेंगे काम

बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'हम अच्छे दोस्त हो गए हैं, हमारे देशों में इससे पहले कभी इतनी नजदीकी नहीं हुई। मैं यह बात पूरे भरोसे से कह सकता हूं। हम लोग कई क्षेत्रों में खासकर रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। आज हमलोग कारोबार के मुद्दे पर भी बात कर रहे हैं।'

ब्रिक्स नेताओं से बोले पीएम- आतंकवाद मानवता के लिये सबसे बड़ा खतरा

जी-20 सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ अनौपचारिक बैठक की। इस बैठक के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पीएम नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफौसा ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
 


इस अनौपचारिक बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिये सबसे बड़ा खतरा है जो न सिर्फ बेगुनाहों की हत्या करता है बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक स्थिरता को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद और जातिवाद का किसी भी जरिए से समर्थन बंद करने की जरूरत है।

सऊदी के प्रिंस सलमान से मिले पीएम मोदी

G 20 Summit Osaka Live Updates PM Narendra Modi meets Donald Trump, says JAI
पीएम मोदी और प्रिंस सलमान - फोटो : ANI
जी-20 सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान से मुलाकात भी की। दोनों देशों ने आपसी व्यापार, श्रमिक कानून सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।
 
 

जी-20 में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

9.15 AM- जापान-यूएस-भारत नेताओं की बैठक

09.35 AM- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक

10.20 AM- ब्रिक्स नेताओं के साथ अनौपचारिक बैठक

10.55 AM- सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान के साथ बैठक

11.15 AM- जी-20 में आधिकारिक स्वागत और समूह फोटो सेशन

11.35 AM- थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

12.00 AM- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ बैठक

02.10 PM- वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

02.25 PM- विश्व बैंक के अध्यक्ष के साथ बैठक

02.55 PM- जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ बैठक

06.30 PM-  संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ बैठक

(*जापानी समयानुसार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed