फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fugitive jeweller Nirav Modi custody extended till August 22 by London Westminster Court

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को नहीं मिली राहत, ब्रिटिश अदालत ने 22 अगस्त तक बढ़ाई हिरासत

Thu, 25 Jul 2019 03:53 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 25 Jul 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Fugitive jeweller Nirav Modi custody extended till August 22 by London Westminster Court
नीरव मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत 22 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। वह करीब दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में भारत में वांछित है। 

विज्ञापन

 



इससे पहले ब्रिटिश उच्च न्यायालय ने 12 जून को उसकी जमानत की अर्जी खारिज कर 25 जुलाई तक हिरासत बढ़ाई थी। तब जमानत के लिए उनकी तरफ से दायर यह चौथी अर्जी थी। उनके खिलाफ पिछले साल मई और जुलाई में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद अगस्त, 2018 में ब्रिटेन के अधिकारियों से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदा दें कि नीरव मोदी को मार्च में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह तब से वैंड्सवर्थ की एक जेल में बंद है। मोदी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने 19 मार्च को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed