फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fugitive gangster Himanshu Bhau's associate detained in US says Officials

US: भारत के गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथी को अमेरिका में हिरासत में लिया गया, रंगदारी के मामलों में है वांछित

Fri, 31 May 2024 03:50 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 31 May 2024 03:50 PM IST
सार

US: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का सहयोगी साहिल कुमार विदेश से रंगदारी का काम करता था। साहिल को कई मामलों में हरियाणा पुलिस ने वांछित घोषित किया हुआ है।
 

विज्ञापन
Fugitive gangster Himanshu Bhau's associate detained in US says Officials
गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के भगोड़े गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के एक सहयोगी साहिल कुमार को अमेरिका की एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। एजेंसी द्वारा हिरासत में लिए गए अपराधी की भारत वापसी के लिए कोई कदम उठाने से पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बात का भी पता चला है कि हिमांशु भाऊ के साथ साहिल कुमार नाम का शख्स विदेश से रंगदारी का काम करता था। साहिल कुमार को कई मामलों में हरियाणा पुलिस ने वांछित करार दिया है। 

विज्ञापन


सीबीआई को सौंपी जाएगी जांच 
अधिकारियों ने आगे बताया कि साहिल कुमार की पहचान करने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले की जांच सौंप दी जाएगी। इस मामले में सीबीआई द्वारा वांछित अपराधी साहिल कुमार को भारत लाने के लिए अमेरिका की एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। अमेरिका की एक अदालत के फैसले के बाद हिरासत में लिए गए वांछित अपराधी को भारत लाया जाएगा। 
विज्ञापन


साहिल के खिलाफ इंटरपोल ने जारी है रेड कॉर्नर नोटिस
साहिल कुमार के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। रेड कॉर्नर नोटिस के अनुसार 196 सदस्य देशों में अगर कहीं भी वांछित अपराधी को देखा जाता है, तो उसे हिरासत में लिया जाता है। इसके बाद उस देश को इसकी जानकारी दी जाती है, जिसने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। कानूनी औपचारिकताओं के बाद अपराधी को प्रत्यर्पित या निर्वासित करने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि साहिल कुमार ने भारत भागने के लिए फर्जी पहचान और पते वाला पासपोर्ट बनवाया। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में साहिल कुमार और हिमांशु भाऊ पर रंगदारी और धमकी देने के कई मामले चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed