{"_id":"625a0e37a2eefd3cf70a660c","slug":"fuel-crisis-in-sri-lanka-only-one-thousand-oil-for-two-wheelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक संकट: श्रीलंका में ईंधन प्रतिबंध, दोपहिया वाहनों को सिर्फ एक हजार का तेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्थिक संकट: श्रीलंका में ईंधन प्रतिबंध, दोपहिया वाहनों को सिर्फ एक हजार का तेल
Sat, 16 Apr 2022 06:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 Apr 2022 06:00 AM IST
सार
सरकारी कंपनी सिलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने बयान जारी कर यह ईंधन राशनिंग लागू की है। हालांकि, बस, लॉरी और वाणिज्यिक वाहनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
Sri Lanka Crisis
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने शुक्रवार को ईंधन प्रतिबंध का एलान कर दिया है। अब श्रीलंकाई नागरिक एक बार में दोपहिया वाहनों में सिर्फ 1,000, तिपहिया में 1,500 तो चौपहिया वाहनों में पांच हजार तक का ही ईंधन भरा सकेंगे।
विज्ञापन
सरकारी कंपनी सिलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने बयान जारी कर यह ईंधन राशनिंग लागू की है। हालांकि, बस, लॉरी और वाणिज्यिक वाहनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के जरिये देशभर में लोगों का गुस्सा देखने को मिला है। इसके साथ ही घरों में 12 घंटे तक की बिजली कटौती भी हो रही है और श्रीलंकाई रुपये का मूल्य कम होने के चलते आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। इस बीच, राजधानी कोलंबो के गाले फेस पर चल रहे प्रदर्शन को सात दिन बीत गए और रोजाना बड़ी तादाद में युवा इससे जुड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे पर आर्थिक संकट को न संभाल पाने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। एजेंसी
विज्ञापन
आज से फिर शुरू हो जाएगी बिजली कटौती
श्रीलंकाई नव वर्ष पर थमी बिजली कटौती देशभर में शनिवार से फिर शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह कटौती सुबह नौ से शाम छह के बीच होगी। हालांकि, रात में लोग राहत की सांस ले सकेंगे।