Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   From UP to American politics Campaigning door-to-door freezing cold Saba Haider reveals how she won election

यूपी से अमेरिकी राजनीति तक: कड़ाके की ठंड में घर-घर जाकर मांगे वोट, सबा हैदर ने बताया कैसे जीता चुनाव?

Sat, 07 Nov 2026 12:34 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनोइस में चुनाव जीतकर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी मतदाता अब बांटने वाली राजनीति के बजाय महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं। आखिर कैसे सबा हैदर ने अमेरिका में यह मुकाम हासिल किया?

विज्ञापन
From UP to American politics Campaigning door-to-door freezing cold Saba Haider reveals how she won election
सबा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलिनोइस जनरल असेंबली के लिए चुनी गईं डेमोक्रेट सबा हैदर मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वालीं हैं। अपनी जीत पर उन्होंने यह कहा कि अमेरिका में मतदाता अब बांटने वाली राजनीति के बजाय रोजमर्रा के मुद्दों - जैसे कि खर्च, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और पर्यावरण - को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं।
विज्ञापन


मतदाता किसे सबसे ज्यादा पंसद करते हैं? 
पीटीआई वीडियो को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जीत के बारे में बात करते हुए, इलिनोइस की नवनिर्वाचित स्टेट रिप्रेजेंटेटिव ने जोर देकर कहा कि मतदाता अब ऐसे उम्मीदवारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो अलग-अलग समुदायों के परिवारों से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं।
विज्ञापन


हैदर आगे कहते है, 'अगर उम्मीदवार रोजमर्रा के घरेलू मुद्दों (जैसे कि घर-परिवार की जरूरतों) पर बात करते हैं, तो लोग उस पर ध्यान देते हैं। लोग उनकी बातें सुनते हैं, उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं और ऐसे उम्मीदवारों को वोट देते हैं जो उन मुद्दों पर बात करते हैं जिनका असर उनके परिवारों और उनके बच्चों की जिंदगी पर पड़ता है। कई भारतीय-अमेरिकियों ने ऐसा किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई प्रतिनिधियों की बढ़ती मौजूदगी की सराहना की। 20 साल पहले अमेरिका जाकर बसने वाली हैदर चुनाव की रात को याद करते हुए, कहा, 'उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों, स्वयंसेवकों और अपनी चुनाव प्रचार टीम के सदस्यों के साथ मिलकर जीत का जश्न मनाया।

चुनाव की रात को याद कर क्या कहा?
हैदर ने कहा, 'जैसे-जैसे अमेरिका में दिन ढला, भारत में रहने वाले रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए।' उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर इलिनोइस में एक निर्वाचित पद तक का यह सफर शारीरिक और भावनात्मक, दोनों ही रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

उन्होंने कहा, 'इस चुनाव प्रचार के दौरान हमें शिकागो के बाहरी इलाकों में हजारों घरों के दरवाजे खटखटाने पड़े। जनवरी-मार्च के प्राइमरी चुनाव सीजन के दौरान, कई बार तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता था। कभी-कभी तो मुझे अपने हाथों और पैरों की उंगलियों का एहसास तक नहीं होता था। शरीर का तापमान सामान्य होने में ही मुझे एक घंटे से ज्यादा का समय लग जाता था।'

राजनीति में महिलाओं को कैसी जांच-परख करनी पड़ती है?
उन्होंने चुनावी राजनीति में महिलाओं को किस तरह की अतिरिक्त जांच-परख  का सामना करना पड़ता है, इस पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'आप हर स्तर पर लोगों की नजरों में आ जाती हैं। आपकी हर छोटी-बड़ी चीज पर लोग राय बनाते हैं। आपकी लिपस्टिक के रंग से लेकर आपकी आस्तीन की लंबाई तक, हर चीज पर गौर किया जाता है।'

दक्षिण एशियाई उम्मीदवारों के चुनाव जीतने पर क्या बोली? 
अन्य दक्षिण एशियाई उम्मीदवारों के चुनाव जीतने का जिक्र करते हुए, उन्होंने 27 वर्षीय नबीला सैयद का उदाहरण दिया, जिन्होंने इलिनोइस सीनेट की एक सीट पर रिकॉर्ड जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि अमेरिकी राजनीति में कितनी प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके समुदाय की चिंताओं को सुना जाए, और साथ ही उन्हें अलग-अलग जातीय और सामाजिक समूहों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

सार्वजनिक सेवा में रुचि रखने वाले युवा दक्षिण एशियाई अमेरिकियों से उन्होंने कहा कि वे स्थानीय राजनीतिक अभियानों से जुड़ें और समझें कि चुनाव कैसे आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने सलाह दी, 'अपने आस-पास कोई स्थानीय चुनाव अभियान खोजें। चाहे वह सिटी काउंसिल का चुनाव हो, मेयर का चुनाव हो, काउंटी का चुनाव हो या राज्य स्तर का चुनाव। अपने आस-पास किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढें जो स्थानीय चुनाव लड़ रहा हो और उनसे जुड़ जाएं।'


उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में कदम रखने वाले भारतीय-अमेरिकियों के लिए 'समुदाय का निर्माण' एक बड़ी ताकत बन सकता है। उन्होंने कहा, 'समर्थन का एक व्यापक गठबंधन बनाने से आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed