फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Friends and colleagues attended funeral of Indian comedian Manjunath Naidu in Dubai

दुबई में भारतीय कॉमेडियन के अंतिम संस्कार में जुटे दोस्त और सहकर्मी, मंच पर हो गई थी मौत

Thu, 25 Jul 2019 02:11 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 25 Jul 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Friends and colleagues attended funeral of Indian comedian Manjunath Naidu in Dubai
कॉमेडियन मंजूनाथ नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

दुबई में मंच पर लोगों को हंसाते-हंसाते अचानक दुनिया से विदा होने वाले भारतीय कॉमेडियन मंजूनाथ नायडू के दोस्तों और सहकर्मियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। उन्होंने कॉमेडियन को ऐसा व्यक्ति बताया जो लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता था।

विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के अनुसार, 36 वर्षीय कॉमेडियन को दर्शकों के सामने मंच पर अभिनय करते समय 19 जुलाई को दिल का दौरा पड़ गया। वह मंच पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। जब वह मंच पर गिरे तो दर्शकों को लगा कि यह भी उनके अभिनय का हिस्सा है।
विज्ञापन


चेन्नई से ताल्लुक रखने वाले नायडू का दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से जेबेल अली शवदाहगृह में बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। कॉमेडियन को अंतिम विदाई देने के लिए करीब 80 लोग एकत्रित हुए। गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार, नायडू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका भाई हांगकांग में रहता है और वह वीजा की दिक्कत के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका। उनके परिवार से केवल भाभी ही अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed