नॉट्र डाम कैथेड्रल को दोबारा बनाने के लिए फ्रांस के अरबपति पिनॉल्ट देंगे 10 करोड़ यूरो
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पेरिस के सबसे पुराने और दुनियाभर में मशहूर नॉट्र डाम कैथेड्रल में सोमवार को भीषण आग लग गई। इमारत में लगी आग से कैथोलिक चर्च का शिखर और छत ढह गए हैं। चर्च में आग लगने से ना केवल पेरिस बल्कि पूरी दुनिया दुखी है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
चर्च को दोबारा पहले जैसा बनाने की बातें की जा रही हैं। इसी बीच चर्च के पुनर्निमाण के लिए फ्रांस के अरबपति फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने 10 करोड़ यूरो देने का वादा किया है।
#WATCH The historic Notre-Dame Cathedral in Paris after a fire broke out at the cathedral yesterday that led to the collapse of its iconic spire and also damaged its roof. #Paris #NotreDame #France pic.twitter.com/It71wVtOzV
— ANI (@ANI) April 16, 2019
केरिंग ग्रुप के सीईओ पिनॉल्ट ने सोमवार को एक समाचार एजेंसी से कहा कि नॉट्र-डाम के पूरी तरह से पुनर्निर्माण के प्रयास के लिए पैसा पिनॉल्ट परिवार की निवेश फर्म द्वारा भुगतान किया जाएगा। बता दें पिनॉल्ट गुच्ची और यवेस सेंट लॉरेंट फैशन हाउस के मालिक भी हैं। 12वीं शताब्दी के इस कैथेड्रल को देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।
ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग लगने का कारण क्या है। इस चर्च के नवीनीकरण का काम चल रहा था और अधिकारियों का मानना है कि ऐसा हो सकता है कि आग इसी वजह से लगी हो
850 साल पुराना है यह चर्च
यह दुनिया के सबसे पुराने कैथेड्रल में से एक है। हर साल लाखों की तादाद में लोग इसे देखने और प्रार्थना करने आते हैं। हाल ही में इसकी इमारत की दीवारों में दरारें नजर आने लगी थी, जिसके नवीनीकरण का काम चल रहा था। फ्रांस में इसके अलावा दूजी कोई इमारत ऐसी दिखाई नहीं पड़ती है। फ्रांस में आइफल टावर को टक्कर देने वाली यही एक इमारत है। इस इमारत ने दो विश्व युद्ध देखे हैं।
फ्रांसीसी क्रांति के वक्त इसे बहुत नुकसान उठाना पड़ा था। इस इमारत के टावर 200 फीट ऊंचे हैं और यह 400 फीट से ज्यादा लंबी है। यह कुल 52 हजार वर्ग फीट में बनी हुई है। फ्रांसीसी क्रांति के दौरान इस चर्च में लूटपाट हुई थी। नेपोलियन ने इसी जगह को अपनी ताजपोशी के लिए इस्तेमाल किया था।