फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France: Voting for the first phase of presidential election French citizens also voted in Puducherry

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग, पुडुचेरी में फ्रांसीसी नागरिकों ने भी किया मतदान

Sun, 10 Apr 2022 06:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Apr 2022 06:35 PM IST
सार

भारत में भी फ्रांस के नागरिकों ने अपने देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए यहां मतदान किया। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रह रहे फ्रांस के लोगों ने वोट डाले। पुडुचेरी पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश था।

विज्ञापन
France: Voting for the first phase of presidential election French citizens also voted in Puducherry
मैक्रों - फोटो : Twitter@

विस्तार

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान रविवार को हुआ। इन चुनावों में करीब 4.8 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में 12 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों दूसरी बार पांच साल के कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें दक्षिणपंथी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है। रविवार 24 अप्रैल को दूसरा और निर्णायक दौर का मतदान होगा। मैक्रों के अलावा दक्षिणपंथी उम्मीदवार मारिन ली पेन और वामपंथी नेता ज्यां-लुस मेलेंकोन राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, भारत में भी फ्रांस के नागरिकों ने अपने देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए यहां मतदान किया। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रह रहे फ्रांस के लोगों ने वोट डाले। पुडुचेरी पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के 4,564 फ्रेंच नागरिकों ने फ्रांस में पहले चरण के चुनाव में मतदान किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फ्रांस 18 साल से अधिक आयु और यहां फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास में मतदाता सूची में पंजीकृत अपने नागरिकों को उस देश में मतदान करने का अधिकार देता है जहां वे रह रहे हैं। पुडुचेरी क्षेत्र में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास के परिसर में दो मतदान केंद्र और करईकल तथा चेन्नई में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed