फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France, US hail Modi at UNGA for advice to Putin over Ukraine

US, France hails Modi : अमेरिका-फ्रांस ने की मोदी की सराहना, पुतिन से कहा था- ‘ये युद्ध का युग नहीं‘

Wed, 21 Sep 2022 09:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 21 Sep 2022 09:34 AM IST
सार

पीएम मोदी द्वारा पुतिन को कही गई बातों को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को उनकी सराहना की। मैक्रों ने कहा- ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, यह समय युद्ध का नहीं है। यह वक्त पश्चिम से बदला लेने का नहीं है।'

विज्ञापन
France, US hail Modi at UNGA for advice to Putin over Ukraine
France, US hail PM Modi's advice to Putin over Ukraine - फोटो : ANI

विस्तार

उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुए एससीओ सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कही गई खरी-खरी बातों को लेकर उनकी दुनियाभर में सराहना हो रही है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में फ्रांस ने मोदी की खूब सराहना की। पीएम मोदी ने यूक्रेन जंग को लेकर राष्ट्रपति पुतिन से साफ कहा था कि ‘आज का युग युद्ध का नहीं है।‘ अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने भी बयान जारी कर पीएम मोदी की तारीफ की है। वैश्विक मीडिया भी पीएम की तारीफ कर रहा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने 16 सितंबर को समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक के मौके पर हुई मुलाकात में यह बात कही थी। मोदी ने पुतिन से यूक्रेन संकट के कारण पैदा हुए खाद्यान्न संकट, ईंधन सुरक्षा और उर्वरक संकट के हल के तरीके खोजने का आग्रह किया था। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन के साथ रूस की जंग पर चिंता जताते हुए कहा था कि ‘आज का युग युद्ध का नहीं है‘। 
विज्ञापन


यह वक्त पश्चिम से बदला लेने का नहीं : मैक्रों
पीएम मोदी द्वारा पुतिन को कही गई बातों को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने मंगलवार को उनकी सराहना की। मैक्रों ने कहा- ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, यह समय युद्ध का नहीं है। यह वक्त पश्चिम से बदला लेने का नहीं है और न ही पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का है। यह समय हमारे जैसे संप्रभु देशों के मिलकर रहने का है। यह हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करने का है।‘  
विज्ञापन
विज्ञापन




 यह जंग खत्म करने का वक्त
उधर, अमेरिकी एनएसए सुलिवन ने भी व्हाइट हाउस में मीडिया से चर्चा में पीएम मोदी की सराहना की। सुलिवन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वह सही और न्यायपूर्ण है कि यह युद्ध का समय नहीं है। अमेरिका ने भारतीय नेतृत्व की इस बात का स्वागत किया है। भारत के रूस से लंबे रिश्ते हैं, इसके बावजूद उसने इस बात पर जोर दिया कि यह जंग खत्म करने का समय है। 


अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी प्रशंसा की
संयुक्त राष्ष्ट्र महासभा के अलावा पीएम मोदी की पहल दुनियाभर में लोकप्रिय हुई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी इसकी प्रशंसा की है। अमेरिकी नेटवर्क सीएनएन ने विश्व राजनीति पर पीएम मोदी की पकड़ की तारीफ की और कहा कि पीएम मोदी ने पुतिन से कहा, अब युद्ध का समय नहीं है। वहीं, ‘वाशिंगटन पोस्ट‘ की  हेडलाइन थी ‘मोदी ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर पुतिन को फटकार लगाई‘। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने शीर्षक में कहा, ‘ ‘भारत के नेता ने पुतिन से कहा कि अब युद्ध का युग नहीं है‘ वाशिंगटन पोस्ट और द न्यूयॉर्क टाइम्स दोनों के वेबपेज पर ये मुख्य खबर थी। 

पुतिन ने यह कहा था
पीएम मोदी से मुलाकात में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि उन्हें यूक्रेन संघर्ष पर भारत की स्थिति के बारे में पता है। पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष पर पीएम मोदी की चिंता से अवगत हैं। हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो, लेकिन यूक्रेन का नेतृत्व बातचीत में शामिल होने से इनकार करता है। पुतिन ने कहा था कि अपने लक्ष्य हासिल करना चाहते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed