{"_id":"5f8282298ebc3e9c0873d8cd","slug":"france-plane-crash-five-people-killed-in-mid-air-crash-after-two-planes-collide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में बड़ा हादसा, दो विमानों की आपस में टक्कर से पांच लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में बड़ा हादसा, दो विमानों की आपस में टक्कर से पांच लोगों की मौत
Sun, 11 Oct 2020 09:25 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, पेरिस
पीटीआई, पेरिस
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक दक्षिण पूर्वी कस्बे में दो छोटे विमानों के टकराकर गिर जाने से उनमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। ‘फ्रांस ब्लेयू’ रेडियो स्टेशन ने मेयर मार्क अंगेनॉल्ट के हवाले से बताया कि लोचे कस्बे के ऊपर शनिवार को दो विमान टकरा गए।
विज्ञापन
इंद्रे-एत-लोयर प्रांत प्रमुख नादिया सेगिएर ने बताया कि अत्यधिक हल्का एक विमान टकराने के बाद कस्बे में एक घर के पास घिरा। इसकी वजह से जमीन पर मौजूद कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। दूसरा विमान निर्जन क्षेत्र में गिरा। ऐसा बताया जा रहा है कि यह पर्यटन विमान एकल इंजन वाला विमान था, जिसमें चार सीटें थी।
विज्ञापन
अत्यधिक हल्के विमान में बैठे दो लोगों और एक अन्य छोटे विमान में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। रेडियो स्टेशन ने बताया कि करीब 50 दमकलकर्मियों और 30 पुलिसकर्मियों के साथ विमानन विशेषज्ञों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया। विमानों के टकराने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन