फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france marseille building blast two dead body found in rubble video of search

Video: फ्रांस की इमारतों में धमाके की वजह आई सामने, मलबे में दो लोगों के शव बरामद

Mon, 10 Apr 2023 09:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Apr 2023 09:58 AM IST
सार

विस्फोट की वजह अभी तक साफ नहीं है लेकिन जांच अधिकारियों का मानना है कि विस्फोट गैस लीक की वजह से हुआ। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि विस्फोट के बाद से ही वह गैस की तेज गंध महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
france marseille building blast two dead body found in rubble video of search
धमाके में दो इमारतें क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस मार्सेली में हुए एक जबरदस्त धमाके में दो इमारतें ढह गईं। इमारतों के मलबे में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हालांकि धमाके की वजह से इमारतों के मलबे के भीतर आग धधक रही है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में देरी हो रही है। मलबे में अभी तक दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। वहीं छह लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


धमाके की वजह गैस लीक!
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में कई मुश्किलों की वजह से मलबे में फंसे लोगों को निकालने में समय लगेगा। इसके बाद उनकी पहचान की जाएगी। बता दें कि शनिवार देर रात मार्सेली शहर की एक इमारत में तेज विस्फोट हुआ, जिससे वह इमारत और उसके पास की एक अन्य इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की वजह अभी तक साफ नहीं है लेकिन जांच अधिकारियों का मानना है कि विस्फोट गैस लीक की वजह से हुआ। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि विस्फोट के बाद से ही वह गैस की तेज गंध महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

100 से ज्यादा फायर  फाइटर घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। घटनास्थल से 200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इससे पहले साल 2018 में भी दो इमारतें ढह गईं थी, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी। माना जाता है कि मार्सेली में इमारतों का निर्माण तय मानकों के अनुरूप नहीं है और करीब 40 हजार लोग घटिया गुणवत्ता वाली इमारतों में रह रहे हैं।  

ये भी पढ़ें- French Alps: फ्रांसीसी आल्प्स पर्वत में हुआ हिमस्खलन, चार लोगों की मौत, कई घायल, गृह मंत्री ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed