{"_id":"5c0e2724bdec2241ae4f5f6e","slug":"france-govt-instructed-america-for-statement-on-agitation-trump-must-not-interfere-in-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में प्रदर्शन को लेकर अमेरिकी बयान पर सरकार ने कहा- ट्रंप फ्रांस की राजनीति में दखल ना दें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में प्रदर्शन को लेकर अमेरिकी बयान पर सरकार ने कहा- ट्रंप फ्रांस की राजनीति में दखल ना दें
भाषा
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
पैरिस प्रदर्शन पर ट्रंप
फ्रांस की सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके देश की राजनीति में दखल ना देने का रविवार को अनुरोध किया। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांस में चल रहे प्रदर्शनों पर टिप्पणी की थी और पेरिस जलवायु समझौते पर निशाना साधा था जिसके बाद फ्रांस की ओर से यह टिप्पणी सामने आई है।
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ली ड्राएन ने एलसीआई टेलीविजन से कहा, ‘हम अमेरिका की घरेलू राजनीति में दखल नहीं देते और ऐसा ही अपने देश के लिए चाहते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं डोनाल्ड ट्रंप से यह कहता हूं और फ्रांसीसी राष्ट्रपति भी यही कहते हैं : हमारे देश में दखल ना दीजिए।’
ट्रंप ने फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए शनिवार को दो ट्वीट किए थे। उन्होंने कहा, ‘पेरिस में बहुत ही दुखद दिन और रात। शायद यह बेतुके और अत्यधिक खर्चीले पेरिस समझौते को खत्म करने और कम करों के रूप में लोगों की जेब में वापस पैसों को डालने का समय है।’
विज्ञापन
इससे पहले ट्रंप ने कहा, ‘पेरिस समझौता पेरिस के लिए सही काम नहीं कर रहा है। पूरे फ्रांस में प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं।’