फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france govt instructed america for statement on agitation- trump must not interfere in politics

फ्रांस में प्रदर्शन को लेकर अमेरिकी बयान पर सरकार ने कहा- ट्रंप फ्रांस की राजनीति में दखल ना दें

Mon, 10 Dec 2018 02:13 PM IST
भाषा
भाषा Updated Mon, 10 Dec 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
france govt instructed america for statement on agitation- trump must not interfere in politics
पैरिस प्रदर्शन पर ट्रंप
फ्रांस की सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके देश की राजनीति में दखल ना देने का रविवार को अनुरोध किया। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांस में चल रहे प्रदर्शनों पर टिप्पणी की थी और पेरिस जलवायु समझौते पर निशाना साधा था जिसके बाद फ्रांस की ओर से यह टिप्पणी सामने आई है। 
विज्ञापन


फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ली ड्राएन ने एलसीआई टेलीविजन से कहा, ‘हम अमेरिका की घरेलू राजनीति में दखल नहीं देते और ऐसा ही अपने देश के लिए चाहते हैं।’ 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं डोनाल्ड ट्रंप से यह कहता हूं और फ्रांसीसी राष्ट्रपति भी यही कहते हैं : हमारे देश में दखल ना दीजिए।’ 

ट्रंप ने फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए शनिवार को दो ट्वीट किए थे। उन्होंने कहा, ‘पेरिस में बहुत ही दुखद दिन और रात। शायद यह बेतुके और अत्यधिक खर्चीले पेरिस समझौते को खत्म करने और कम करों के रूप में लोगों की जेब में वापस पैसों को डालने का समय है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप ने कहा, ‘पेरिस समझौता पेरिस के लिए सही काम नहीं कर रहा है। पूरे फ्रांस में प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed