{"_id":"632b87d99091a47da47f9ade","slug":"four-people-including-indian-radhika-batra-were-honore-with-the-gdates-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gates Foundation: भारत की राधिका बत्रा समेत चार को गेट्स फाउंडेशन से सम्मानित किया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gates Foundation: भारत की राधिका बत्रा समेत चार को गेट्स फाउंडेशन से सम्मानित किया गया
Thu, 22 Sep 2022 03:24 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 22 Sep 2022 03:24 AM IST
सार
फाउंडेशन ने कहा कि इन लोगों को ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में इन्हें अपने समुदाय व दुनिया भर में सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में किए गए कार्य के जरिये ‘समाज में बदलाव लाने’ पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Goalkeepers Global Goals Awards
- फोटो : Twitter@BillGates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की राधिका बत्रा, अफगानिस्तान की जारा जोया, युगांडा की वेनेसा नाकाटे और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वोन डेर लेयेन को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में उनके असाधारण कार्य के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
फाउंडेशन ने कहा कि इन लोगों को ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में इन्हें अपने समुदाय व दुनिया भर में सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में किए गए कार्य के जरिये ‘समाज में बदलाव लाने’ पर सम्मानित किया गया। गैर-लाभकारी संगठन ‘एवरी इन्फैंट मैटर्स’ की सह-संस्थापक बत्रा को भारत में वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य समाधान प्रदान करने में उनके काम के लिए पुरस्कृत किया गया है। अफगानिस्तान मकी पत्रकार जारा जोया को वहां की कहानियां बताने में उनकी प्रतिबद्धता व समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया। वेनेसा नाकाटे युगांडा की जलवायु कार्यकर्ता हैं और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन को उनके देश में सामाजिक क्रांति लाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली में राधिका ने किए बड़े काम
राधिका बत्रा ने नई दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती के अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्य करने के दौरान ‘एवरी चाइल्ड मैटर्स’ की स्थापना की। संस्था की 2017 में शुरुआत के बाद से 40,000 से अधिक वंचित महिलाओं को प्रसव पूर्व विटामिन दिए गए और 65,000 से अधिक परिवारों को लैंगिक असमानता दूर करने तथा टीबी, एचआईवी/एड्स को लेकर सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने और दृष्टिहीनता को लेकर शिक्षा प्रदान की गई।
विज्ञापन
मलाला, लिली सिंह ने दिए अवॉर्ड
बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स द्वारा प्रस्तुत 2022 का ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्होंने सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में वैश्विक स्तर पर प्रगति की हो। पुरस्कार देने वालों में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई और मनोरंजन के क्षेत्र की लिली सिंह भी शामिल थीं।