{"_id":"5da1ccc68ebc3e93ac721b09","slug":"four-people-dead-and-three-wounded-in-brooklyn-shooting-no-arrests-made-as-per-new-york-city-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, तीन घायल
Sat, 12 Oct 2019 07:06 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 12 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शनिवार को गोलीबारी हुई। ब्रूकलिन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायल होने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन स्थित 74 यूटिका एवेन्यू में हुई।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे ब्रूकलिन के नजदीक वीक्सविले स्थित 74 यूटिका एवेन्यू की है। घटनास्थल पर चार लोग मृत पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले भी कनसास शहर के एक बार में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी की इस वारदात में भी चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
4 dead and 3 wounded in today's Brooklyn shooting; no arrests made, as per New York City police: The Associated Press
— ANI (@ANI) October 12, 2019