{"_id":"5cc57e0dbdec22070d45839d","slug":"four-killed-and-three-injured-when-a-construction-crane-fell-from-building-on-google-new-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल के निर्माणाधीन दफ्तर में कारों पर गिरी क्रेन, चार लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गूगल के निर्माणाधीन दफ्तर में कारों पर गिरी क्रेन, चार लोगों की मौत, तीन घायल
Sun, 28 Apr 2019 03:48 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के सिएटल शहर में बन रहे गूगल के व्यवसायिक स्थल पर शनिवार को निर्माण कार्य में लगी एक क्रेन गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सिएटल के अग्निशमन विभाग के अधिकारी हेरॉल्ड एस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर को घटित हुई। दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले ही उन चारों की मौत हो गई थी। क्रेन गिरने से पांच कारें उसके नीचे दब गईं। कैंपस निर्माण के लिए क्रेन को लाया गया था।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दोपहर करीब तीन बजे के बाद मर्सर स्ट्रीट और फेयरव्यू एवेन्यू के चौराहे पर इंटरस्टेट5 के पास क्रेन गिर गई थी। द सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल के पास ही एक इमारत में काम करने वाली बायोटेक शोधकर्ता एस्थर नेल्सन के हवाले से बताया कि हवा बहुत तेज चल रही थी। ऐसा प्रतीत होता है कि क्रेन बीच से टूट गई है।
विज्ञापन
शहर के केंद्र में स्थित इस स्थल में गूगल के नए कैंपस का निर्माण कार्य चल रहा है। जब क्रेन बिल्डिंग से गिरी को इसके नीचे दबकर छह गाड़ियां दब गईं। घटना में तीन पुरुषों के साथ एक महिला की मौत हो गई। मृतकों में एक आयरन वर्कर थे जबकि अन्य कार के अंदर मौजूद थे।
घायलों में 27 साल के पुरुष और 25 साल की महिला के साथ चार महीने की बच्ची भी जख्मी है। वाशिंगटन का श्रम और उद्योग विभाग क्रेन गिरने के कारणों की जांच करेगा। सिएटल के मेयर जे डर्कन ने कहा कि शहर के लिए यह दिन भयावह था। मगर ऐसा हादसा कभी भी किसी के भी साथ हो सकता है। इन मौकों पर सिएटल एकजुटता दिखाता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन