{"_id":"5d1464bb8ebc3e3cf74fc84c","slug":"four-bank-accounts-of-nirav-modi-and-his-sister-purvi-modi-siege-in-switzerland","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड में नीरव मोदी के चार बैंक खाते सीज, करीब 283 करोड़ रुपये जब्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्विट्जरलैंड में नीरव मोदी के चार बैंक खाते सीज, करीब 283 करोड़ रुपये जब्त
Thu, 27 Jun 2019 02:12 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने दो अरब डॉलर से अधिक पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसकी बहन के चार स्विस खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारत में नीरव मोदी के खिलाफ चल रहे आपराधिक धन शोधन मामले में ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में इन खातों में कुल 283.16 करोड़ रुपये जमा हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर स्विटजरलैंड के अधिकारियों ने इन बैंकों के परिचालन पर रोक लगाई है। ईडी ने कहा कि दोनों ने भारत में बैंक धोखाधड़ी से अर्जित राशि इन बैंक खातों में जमा कराई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ईडी ने कुछ समय पहले स्विस अधिकारियों से इसको लेकर धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत आधिकारिक तौर पर अनुरोध भेजा था। सूत्रों के मुताबिक बैंक धोखाधड़ी मामले में लंदन में गिरफ्तार नीरव मोदी के खाते में 3,74,11,596 डॉलर जमा हैं जबकि उसकी बहन पूर्वी मोदी के खाते में 27,38,136 पौंड (जीबीपी) जमा हैं।
विज्ञापन
उनके मुताबिक कुल जमा 283.16 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बात की उम्मीद है कि केंद्रीय जांच एजेंसी अब पीएमएलए के तहत इन बैंक खातों को कुर्क करने की दिशा में कदम उठाएगी।
वहीं, दूसरी तरफ नीरव मोदी को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंदन की अदालत में सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में नियमित हिरासत पर सुनवाई के लिए पेशी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।