{"_id":"5d8fccad8ebc3e015105c11b","slug":"former-zimbabwean-president-mugabe-was-buried-in-his-village-three-weeks-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति मुगाबे को तीन हफ्ते बाद उनके गांव में दफनाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति मुगाबे को तीन हफ्ते बाद उनके गांव में दफनाया गया
Sun, 29 Sep 2019 03:28 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
Robert Mugabe (File Photo)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का सिंगापुर के एक अस्पताल में छह सितंबर को निधन हो गया। 95 साल के रॉबर्ट मुगाबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।रॉबर्ट मुगाबे 1980 से 1987 तक प्रधानमंत्री और 1987 से 2017 तक जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रहे थे।
विज्ञापन
रॉबर्ट मुगाबे को उनके निधन के तीन हफ्ते के बाद शनिवार को उनके गांव कुटामा में दफना दिया गया। लगभग चार दशकों तक देश का नेतृत्व करने वाले इस दिग्गज नेता को हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
मुगाबे 37 साल तक देश की सत्ता में रहे थे। 2017 में उनको पद से हटना पड़ा था। उनके शव को राजधानी हरारे से लगभग 90 किलोमीटर (55 मील) पश्चिम में स्थित ज़्वीम्बा जिले में उनके घर के परिसर में दफनाया गया। सैकड़ों लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन