फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   former Vice President Mike Pence leaves presidential bid US Presidential election news update

US Election: डोनाल्ड ट्रंप को राहत, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ी

Sun, 29 Oct 2023 03:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 29 Oct 2023 03:29 AM IST
सार

माइक पेंस शनिवार को लास वेगास में आयोजित यहूदी गठबंधन सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत विचार-विमर्श के बाद मैंने राष्ट्रपति पद के लिए अपना अभियान आज से निलंबित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
former Vice President Mike Pence leaves presidential bid US Presidential election news update
Mike Pence

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका में इन दिनों आगमी राष्ट्रपति चुनाव के लिए जद्दोजहद जारी है। इस बीच अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए अपनी दावेदारी छोड़ दी है। उन्होंने व्हाइट हाउस के लिए अपना अभियान समाप्त कर दिया है। पेंस के नाम वापसी के कारण पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, माइक पेंस शनिवार को लास वेगास में आयोजित यहूदी गठबंधन सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत विचार-विमर्श के बाद मैंने राष्ट्रपति पद के लिए अपना अभियान आज से निलंबित करने का फैसला किया है। मैं जानता हूं कि यह एक कठिन लड़ाई है लेकिन इस बात का मुझे कोई पछतावा नहीं है। बता दें, पेंस राष्ट्रपति पद की दौड़ से निकलने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं।

विज्ञापन

विवेक रामास्वामी भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं और अमेरिका के राज्य आइओवा में वह अपनी उम्मीदवारी के प्रचार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। रामास्वामी का कहना है कि वह विचार आधारित कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और भारत के केरल से अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निक्की हेली भी कर चुकी हैं चुनाव लड़ने का एलान
रामास्वामी के अलावा, साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी हैं। निक्की हेली भी रामास्वामी की तरह भारतीय मूल की ही अमेरिकी नागरिक हैं। हेली रिपब्लिकन पार्टी से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed