फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US President Donald Trump has launched a new platform to communicate with his supporters

अब फिर से ट्रंप की अगली मंशा पर कयास शुरू, समर्थकों से संवाद के लिए लॉन्च की खुद की वेबसाइट

Wed, 31 Mar 2021 03:30 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 31 Mar 2021 03:30 PM IST
सार

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद ट्रंप कुछ समय तक खामोश रहे। लेकिन छह जनवरी को कैपिटल हिल पर हुए हमले के मामले में पेश हुए महाभियोग प्रस्ताव के गिरने के बाद उन्होंने अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कीं...

विज्ञापन
Former US President Donald Trump has launched a new platform to communicate with his supporters
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से संवाद करने के लिए नया मंच लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही उनकी अगली मंशा पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका में जारी चर्चा के मुताबिक ट्रंप अभी अपनी नई वेबसाइट 45office.com के जरिए अपने समर्थकों से निजी संवाद करेंगे। हालांकि इस दौरान अपने विरोधियों को भी निशाना बनाएंगे। उनकी सियासी मंशा के संकेत हाल में मिले हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ट्रंप फ्लोरिडा में एक शादी समारोह में गए थे। वहां उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने कहा- ‘हमें साढ़े सात करोड़ वोट मिले, जो कभी किसी को नहीं मिले थे।’ बाकी बातें उन्होंने अपने स्टाइल में कीं। इसके अलावा बीते सोमवार को ट्रंप ने अमेरिका के संक्रामक रोग निरोधक संस्था सीडीसी के प्रमुख डॉ. एंथनी फाउची पर कड़ा हमला बोला।

विज्ञापन


अपनी नई वेबसाइट पर ट्रंप ने लोगों के जिंदगी के खास मौकों पर निजी संदेश देने का सेक्शन बनाया है। यहां जो लोग अपने जन्म दिन या विवाह की तारीख को दर्ज कराएंगे, उन्हें ट्रंप का निजी बधाई संदेश मिलेगा। ट्रंप की सबसे बड़ी ताकत उनकी संवाद करने की क्षमता को माना जाता है। 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद परंपरा तोड़ते हुए उन्होंने रोजमर्रा के स्तर पर ट्विटर को जनता से संवाद शुरू किया था। तब उन्होंने कहा था कि बहुत से लोगों यह नहीं लगेगा कि यह राष्ट्रपति का तरीका है। लेकिन यह आधुनिक राष्ट्रपति का तरीका है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद से हटने के बाद ट्रंप कुछ समय तक खामोश रहे। लेकिन छह जनवरी को कैपिटल हिल पर हुए हमले के मामले में पेश हुए महाभियोग प्रस्ताव के गिरने के बाद उन्होंने अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कीं। कुछ रोज पहले उनके एक सलाहकार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ट्रंप जल्द ही अपने मीडिया के साथ सामने आएंगे। अब नई वेबसाइट के साथ उन्होंने इसकी शुरुआत की है। अब बताया गया है कि वे जल्द ही सोशल मीडिया पर भी लौटेंगे। इसके लिए भी अपनी तैयारी कर रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लगभग सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने छह जनवरी के बाद से ट्रंप को प्रतिबंधित कर रखा है। इनमें ट्विटर, फेसबुक, गूगल आदि शामिल हैं। फॉक्स न्यूज चैनल पहले ट्रंप के मुखपत्र के रूप में काम करता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों में उसने भी अपना रुख बदल लिया है। इससे ट्रंप के लिए अपनी वेबसाइट और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने की मजबूरी आ गई।

अपनी वेबसाइट पर ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल का इतिहास लिखा है। इस कार्यकाल को उन्होंने सफलताओं की कहानी बताया है। इसे शानदार विरासत बताते हुए वेबसाइट पर कहा गया है कि ट्रंप उसकी रक्षा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इसके लिए उन्होंने लोगों से संवाद और सार्वजनिक गतिविधियां जारी रखने का वादा किया है। उन्होंने कहा है- हम सचमुच अमेरिका का महान भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इस बारे में लोगों को सूचित, शिक्षित और प्रेरित करना जारी रखेंगे।


गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी पर ट्रंप की गहरी पकड़ बनी हुई है। ये पार्टी आज भी एक तरह से उनके ही एजेंडे पर चल रही है। ट्रंप ने बार-बार 2024 में फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। इसकी शुरुआत के तौर पर वे 2022 के संसदीय चुनाव में उन रिपब्लिकन नेताओं को हराने का इरादा जता चुके हैं, जिन्होंने हाल के राजनीतिक संकट में उनका साथ नहीं दिया। इसी पृष्ठभूमि के कारण ट्रंप के नई वेबसाइट लॉन्च करने को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना समझा जा रहा है। कई विश्लेषकों ने इसे ट्रंप की नई सियासी पारी की शुरुआत माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed