{"_id":"6206bcaaeb76de18295394f4","slug":"former-us-president-donald-trump-accused-of-tearing-and-flushing-official-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारिस्तानी : ट्रंप पर अधिकृत दस्तावेज फाड़कर फ्लश करने का लगा आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कारिस्तानी : ट्रंप पर अधिकृत दस्तावेज फाड़कर फ्लश करने का लगा आरोप
Sat, 12 Feb 2022 01:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:14 AM IST
सार
नेशनल आर्काइव चाहता है कि अन्य बातों के अलावा, राष्ट्रपति रहने के दौरान व्हाइट हाउस के कागजातों को फाड़ने की ट्रंप की आदत की जांच की जाए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद पर रहते हुए आधिकारिक दस्तावेजों को फाड़ने और उन्हें शौचालय में डालकर फ्लश करने या फिर फ्लोरिडा भेजने के आरोप लगे हैं। उन पर पहले भी डेकोरम के तहत स्वीकृत कई मानदंड तोड़ने के आरोप लग चुके हैं। मौजूदा मामला प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड को संरक्षित करने वाले नेशनल आर्काइव से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि नेशनल आर्काइव चाहता है कि अन्य बातों के अलावा, राष्ट्रपति रहने के दौरान व्हाइट हाउस के कागजातों को फाड़ने की ट्रंप की आदत की जांच की जाए। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, आर्काइव ने न्याय मंत्रालय से ट्रंप की इस गतिविधि की जांच करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब रिकॉर्ड्स के सरकारी दफ्तर ने पुष्टि की थी कि ट्रंप के फ्लोरिड एस्टेट से दस्तावेजों के 15 बक्से बरामद हुए हैं। इन्हें वे राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद वाशिंगटन छोड़ते समय अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ हुए आधिकारिक पत्राचार भी शामिल थे। वहीं, ट्रंप ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। उन्होंने कहा, आर्काइव के साथ उनका व्यवहार बहुत ही दोस्ताना था और किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था।
छह जनवरी के कॉल डिटेल्स भी गायब
कैपिटल हिल्स हिंसा की जांच कर रहे पैनल के सामने अब नई मुश्किल आ गई है। 6 जनवरी यानी जिस दिन कैपिटल हिल्स पर हिंसा की घटना हुई, उस दिन के व्हाइट हाउस के कुछ आधिकारिक फोन लॉग्स नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से भी ट्रंप पर सवाल उठ रहे हैं।