फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US president Barack Obama urges Canadians to back Justin Trudeau for another term

ओबामा ने जस्टिन ट्रूडो का किया समर्थन, कनाडा के लोगों से की फिर से सत्ता में लाने की अपील

Thu, 17 Oct 2019 01:22 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Oct 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Former US president Barack Obama urges Canadians to back Justin Trudeau for another term
Barack obama - फोटो : FILE PHOTO
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कनाडा के लोगों से जस्टिन ट्रूडो को फिर से सत्ता में लाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

 
ओबामा ने ट्वीट कर जस्टिन ड्रूडो की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'मुझे राष्ट्रपति के रूप में जस्टिन ट्रूडो के साथ काम करने पर गर्व है। वह एक परिश्रमी और प्रभावी नेता है जो जलवायु परिवर्तन जैसे बड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। दुनिया को अब उनके प्रगतिशील नेतृत्व की जरूरत है, और मुझे उम्मीद है कि उत्तर के हमारे पड़ोसी एक और कार्यकाल के लिए उनका समर्थन करेंगे।'
विज्ञापन

 

ओबामा का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब कनाडा के संघीय चुनाव अभियान में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ट्रूडो और ओबामा की मित्रता में तेजी लिबरल पार्टी के 2015 में चुनाव जीतने के बाद आई थी। जिसे ओबामा ने जनवरी 2017 में दूसरे राष्ट्रपति के कार्यकाल के अंत के बाद भी बनाए रखा है।

बता दें कि, कनाडा में 21 अक्तूबर को आम चुनाव होने वाले हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने देश की संसद को भंग कर दिया था। इसके बाद कनाडा में आम चुनाव के लिए लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो ने प्रचार शुरू कर दिया था। कनाडा चुनाव में मुख्य मुकाबला लिबरल और कंजरवेटिव पार्टी के बीच है। सितंबर 2015 में कंजरवेटिव पार्टी के स्टीपन हार्पर को हरा कर जस्टिन ट्रूडो प्रधानमंत्री बने थे।
 

अगस्त के दौरान हुए ओपिनियन पोल में कंजरवेटिव पार्टी के एंड्रयू शीयर आगे चल रहे थे। वहीं सितंबर के दौरान हुए ओपिनियन पोल में जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर 37 प्रतिशत के साथ बढ़त बना ली। 10 प्रतिशत वोट शेयर के साथ न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के जगमीत सिंह तीसरे नंबर पर थे। हालांकि ग्रीन पार्टी की एलिजाबेथ और पीपीसी मैक्सिम बर्निये भी इस दौड़ में हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed