फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US National Security Adviser John Bolton can release his book despite Donald Trump ban says US Judge

अमेरिकी अदालत ने बोल्टन को दी ट्रंप से जुड़ी पुस्तक का विमोचन करने की अनुमति

Sun, 21 Jun 2020 08:39 AM IST
आसिम खान पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Sun, 21 Jun 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Former US National Security Adviser John Bolton can release his book despite Donald Trump ban says US Judge
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने शनिवार को यह आदेश जारी किया कि पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन अपनी पुस्तक का विमोचन कर सकते हैं।  उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन ने गोपनीय सूचनाओं का खुलासा हो जाने की आशंका को लेकर ‘द रूम वेयर इट हैपेन्ड’ पुस्तक के विमोचन को रोकने की कोशिशें की थीं। अमेरिकी जिला न्यायाधीश रॉयस लाम्बर्थ का यह फैसला एक ऐसे अदालती मामले में बोल्टन की जीत है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं शामिल हैं।

विज्ञापन


हालांकि, न्यायाधीश ने यह स्पष्ट कर दिया कि बोल्टन ने व्हाइट हाउस की औपचारिक मंजूरी के बिना खुद से अपना संस्मरण प्रकाशित करने का कदम उठाकर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। जबकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह गोपनीय सूचनाओं को लेकर अब भी इसकी पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा, सरकार यह साबित करने में नाकाम रही कि इस पर रोक से अपूरणीय क्षति रोकी जा सकती है। तात्कालिक परिप्रेक्ष्य में देखें तो यह प्रदर्शित होता कि इस फैसले ने चुनावी वर्ष में इस पुस्तक के पढ़े जाने और इसे बांटे जाने का दायरा बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुस्तक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति का जिक्र है, जब बोल्टन व्हाइट हाउस में सेवा दे रहे थे।न्यायाधीश का फैसला आने के शीघ्र बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, बोल्टन ने गोपनीय सूचना (बड़े पैमाने पर) जारी कर कानून तोड़ा है।


ट्रंप ने कहा कि बोल्टन को इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह दोबारा कभी नहीं होना चाहिए। न्याय विभाग ने पुस्तक के विमोचन को रोकने के लिए पिछले हफ्ते मुकदमा दायर किया था और पुस्तक की प्रतियां भी विक्रेताओं से वापस मंगाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed