फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US First Lady Melania Trump departs White House with crocodile Hermes bag worth 6.5 million

अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मेलानिया 65 लाख के क्रोकोडाइल हर्मीज बैग के साथ व्हाइट हाउस से विदा हुईं

Fri, 22 Jan 2021 04:02 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Jan 2021 04:02 AM IST
विज्ञापन
Former US First Lady Melania Trump departs White House with crocodile Hermes bag worth 6.5 million
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी बुधवार रात व्हाइट हाउस से अंतिम विदाई ली। विदाई के वक्त उनके हाथ में उनका क्रोकोडाइल हर्मीज बर्किन बैग था, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जाती है। इससे पहले ही मीडिया में फर्स्ट लेडी के तौर पर मेलानिया ट्रंप की विरासत पर बहस छिड़ गई है। कयास भी लग रहे हैं कि वे जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप को तलाक दे देंगी।

विज्ञापन

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लेगो एस्टेट में आगे की जिंदगी बिताएंगे। अब वह ही उनका स्थायी घर होगा। मेलानिया और ट्रंप ने व्हाइट हाउस से बाहर निकलते वक्त काले कपड़े पहन रखे थे। मंगलवार को मेलानिया ने राष्ट्र के नाम अपने विदाई संदेश में हर अमेरिकी को नफरत पर प्यार, हिंसा पर शांति और खुद के बजाय दूसरों को चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की फर्स्ट लेडी के तौर पर सेवाएं देना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन में मेलानिया कभी सहज नहीं रहीं। न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन आने पर उन्होंने शुरू में फर्स्ट लेडी के तौर पर एडजस्ट होने की कोशिश जरूर की। स्टाफ की नियुक्ति, मां के तौर पर चाइल्ड केयर पर बात करने और हर पब्लिक अपीयरेंस में डिजाइनर कपड़ों के साथ सुर्खियां बटोरने तक सबकुछ ठीक चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पब्लिक रिलेशन डिजास्टर उन्होंने खुद किए तो कुछ उनके पति की वजह से मीडिया की नाराजगी भारी पड़ी। धीरे-धीरे उन्होंने फर्स्ट लेडी के तौर पर परंपरा के नाम पर जो काम करने थे, उनसे भी दूर होती चली गईं। व्हाइट हाउस क्रिसमस डेकोरेशन से जुड़े मसले पर ऑडियो लीक होने के बाद तो वह गायब ही हो गईं।

व्हाइट हाउस अधिकारियों के मुताबिक, मेलानिया ने ट्रंप के चुनाव हारने के बाद पति की हां में हां मिलाई और दावा किया कि वह जीते हैं। पर नया साल शुरू होते-होते फ्लोरिडा में घर तलाशना शुरू कर दिया था। फिर पूरी तरह संयमित अंदाज में बयान जारी किए। उनसे उम्मीद थी कि वह भावी फर्स्ट लेडी जिल बाइडन से ट्रांजिशन के मुद्दे पर बात करेंगी। व्हाइट हाउस का दौरा कराएंगी। पर उनका फोकस पैकिंग पर था, जबकि डोनाल्ड तो वहीं डटे रहने की कोशिश में लगे रहे।

ट्रंप-मेलानिया के बीच ऐसे बढ़ती गईं दूरियां

सीएनएन जर्नलिस्ट केट बैनेट की मेलानिया पर लिखी बायोग्राफी- फ्री, मेलानिया: अनऑथराइज्ड बायोग्राफी के मुताबिक, ट्रंप और मेलानिया दोनों व्हाइट हाउस में अलग-अलग रहते हैं। दोनों के अलग बेडरूम हैं।
 

दोनों की बीच दूरियों के तीन सबूत

1. शादी के बाद हर वैलेंटाइन डे पर मेलानिया और ट्रंप साथ रहते थे। अपने रिजॉर्ट्स या गोल्फ क्लब में जाते और फिर पॉम बीच पर डिनर करते। मेलानिया सोशल मीडिया पर भी पति के लिए लव नोट्स शेयर करतीं। इस बार वैलेंटाइन डे पर वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में थीं।
 

2. राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद ट्रंप 11 नवंबर को पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में शामिल हुए। वेटरंस डे के इस इवेंट में लोगों का ध्यान सिर्फ एक तस्वीर ने खींचा। मेलानिया एक अनजान से सैनिक के हाथ में हाथ डाले दिखीं। वो हाथ में छाता भी पकड़े था, क्योंकि बारिश हो रही थी। इवेंट में मेलानिया और ट्रंप दूर-दूर खड़े थे।
 

3. ट्रंप ने री-इलेक्शन कैम्पेन जून 2019 में शुरू किया था। इस दौरान वे रिपब्लिकन स्टेट्स के सीनेटर्स और गवर्नर्स से मिले। बाद में कोरोना का दौर शुरू हो गया। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कुल 44 रैलियां कीं। इनमें से कुछ वर्चुअल भी थीं। मेलानिया सिर्फ दो में नजर आईं। 
 

तलाक हुआ तो मेलानिया को 6.8 करोड़ डॉलर मिलेंगे
मीडिया में दोनों के तलाक के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो 74 साल के ट्रंप का यह तीसरा तलाक होगा। मेलानिया की उम्र 50 साल है। ट्रंप से उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। ‘आर्ट ऑफ हर डील: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ मेलानिया ट्रंप’ की लेखिका मैरी जॉर्डन के मुताबिक, तलाक के मुआवजे (डाइवोर्स सैटलमेंट) में मेलानिया को 6.8 करोड़ डॉलर (करीब 504 करोड़ रुपए) मिलेंगे। इसके साथ ही बेटे बैरन की कस्टडी भी उन्हीं के पास रहेगी। मेलानिया चाहेंगी कि बैरन को वह सभी अधिकार मिलें, जो ट्रंप के पिछली दो शादियों से हुए चार बच्चों को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed