{"_id":"5d1b6f8e8ebc3e3ca626ec12","slug":"former-police-chief-and-former-defense-secretary-arrested-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर आतंकी हमला: श्रीलंका में पूर्व पुलिस प्रमुख और पूर्व रक्षा सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईस्टर आतंकी हमला: श्रीलंका में पूर्व पुलिस प्रमुख और पूर्व रक्षा सचिव गिरफ्तार
Tue, 02 Jul 2019 08:28 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
ईस्टर पर हुए आतंकी हमलों के सिलसिले में श्रीलंका के पूर्व रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो और निलंबित पुलिस प्रमुख पुजीत जयसुंदरा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारियां ऐसे समय हुईं हैं जब रविवार को अटार्नी जनरल ने अधिकारियों को फर्नांडो और जयसुंदरा पर आतंकी हमलों को रोकने में नाकाम रहने के मामले में आरोपित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने भारत द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी पर कथित निष्क्रियता और 21 अप्रैल को श्रृंखलाबद्ध विस्फोट रोकने में नाकाम रहने पर जयसुंदरा और फर्नांडो को निलंबित किया था। भारत ने इस्लामी आतंकियों द्वारा हमले की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनासेकरा ने कहा कि जब पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया तो वे अलग अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। जयसुंदरा को पुलिस अस्पताल से जबकि फर्नांडो को कोलंबो राष्ट्रीय अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। दोनों को सीआईडी के सामने पेश होना है।
विज्ञापन