फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former PM Imran Khan criticized Shahbaz government over Balochistan and foreign policy

पाकिस्तान: इमरान खान ने बलूचिस्तान और विदेश नीति पर शहबाज को घेरा, बोले- धांधली कर लाई गई कठपुतली सरकार

Fri, 28 Mar 2025 05:28 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 28 Mar 2025 05:28 AM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलूचिस्तान के हालात और देश की विदेश नीति को लेकर शहबाज सरकार की आलोचना की है। इतना ही नहीं उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धांधली कर देश की सत्ता में कठपुतली सरकार लाई गई है। गौरतलब है कि इमरान खान वर्तमान में भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं। 
 

विज्ञापन
Former PM Imran Khan criticized Shahbaz government over Balochistan and foreign policy
इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलूचिस्तान के बिगड़ते हालात, विदेश नीति और न्यायपालिका पर पाकिस्तान की शहबाज सरकार को आड़े हाथों लिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ( पीटीआई ) सुप्रीमो ने कहा,  पाकिस्तान की समस्याओं का समाधान केवल वास्तविक तौर से निर्वाचित जनप्रतिनिधि से ही हो सकता है, न कि जबरदस्ती या थोपी गई सरकार के जरिए।

विज्ञापन


खान ने बलूचिस्तान में बढ़ते आतंकवाद पर गहरी फ्रिक जताते हुए कहा कि चुनावों में धांधली के जरिये लाई गई एक अवैध सरकार वहां के मुद्दों को कैसे हल कर सकती है? उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने और गैरकानूनी गिरफ्तारियों पर खासी नाराजगी जताते हुए कहा कि बलूचिस्तान की समस्याओं को केवल तब ही सुलझाया जा सकता है जब असली जनप्रतिनिधियों को फैसले लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाए और उनकी बात सुनी जाए। एजेंसी
विज्ञापन


बलोचों को लेकर सरकार को चेताया
खान ने शहबाज सरकार को कठपुतली करार दिया और चेताया कि बलोचों की बात नहीं सुनी गई तो आगामी समय में हालात और खराब होंगे। खान ने विदेश नीति में सरकार की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान की अफगानिस्तान के साथ 2,200 किमी लंबी सीमा है और वहां अमन-चैन सिर्फ बातचीत से कायम हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में, अफगान सरकार से तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद,उन्होंने सीधी बातचीत की और आतंकवाद को खत्म करने में कामयाबी पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- South Korea: उत्तर कोरिया ने इस साल रूस को भेजे 3000 सैनिक, दक्षिण कोरियाई सेना ने किया खुलासा

न्यायपालिका पर जमकर बरसे
खान ने 26वें संविधान संशोधन की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान की न्यायपालिका कमजोर हुई है। उन्होंने अपने कानूनी मामलों में हो रही देरी का उदाहरण देते हुए कहा कि 9 मई के मामलों में उनकी जमानत की सुनवाई महीनों से टल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का असली मकसद उन्हें हर हाल में जेल में रखना है।

इसे भी पढ़ें- Auto Tariff: राष्ट्रपति ट्रंप का टैरिफ मस्क को भी नहीं भाया; कनाडा-फ्रांस, जर्मनी ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed