Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   political differences fracturing family bonds 37 percent americans political breakup jonathan alpert

अमेरिका: सियासी मतभेदों से टूट रहे परिवार, ट्रंप को वोट देने पर बेटे ने पिता से तोड़ा नाता; रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 27 Nov 2026 06:15 AM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 27 Nov 2026 06:15 AM IST
सार

अमेरिका में राजनीतिक मतभेद अब परिवारों के बीच दूरियां बढ़ा रहे हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, 37 फीसदी अमेरिकी सियासी असहमति के कारण रिश्ते टूटने का दर्द झेल चुके हैं। मनोचिकित्सक जोनाथन अल्पर्ट ने चेताया है कि चुनावी पसंद को रिश्तों से ऊपर रखने की प्रवृत्ति परिवारों को बिखेर रही है।

विज्ञापन
political differences fracturing family bonds 37 percent americans political breakup jonathan alpert
सियासी बहस से टूट रहे 37% परिवार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिसके लिए पूरी जिंदगी प्यार और त्याग लुटाया, आज वही बेटा अपने पिता से बात तक करने को तैयार नहीं है। न कोई दुर्व्यवहार, न कोई धमकी और न ही कोई पुराना बैर। इस अलगाव की वजह सिर्फ इतनी है कि पिता ने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया था। अब आलम यह है कि बेटा अपने पिता को उनके पोते-पोतियों से मिलने तक नहीं दे रहा।
विज्ञापन


यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि अमेरिका के जाने-माने मनोचिकित्सक और 'थेरेपी नेशन' के लेखक जोनाथन अल्पर्ट के क्लिनिक की वह कड़वी सच्चाई है, जो आज समाज में टूटते पारिवारिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। 25 नवंबर को प्रकाशित अपने एक मार्मिक लेख में जोनाथन अल्पर्ट ने खुलासा किया है कि कैसे राजनीति की अंधी दौड़ अब घरों की दहलीज लांघकर खून के रिश्तों को निगल रही है।
विज्ञापन


अमेरिका में हर तीसरा व्यक्ति 'पॉलिटिकल ब्रेकअप' का शिकार
हालिया मध्यावधि चुनावों के बाद अमेरिका में भले ही सियासी समीकरण बदले हों, लेकिन धर्म, आव्रजन और ट्रांसजेंडर अधिकारों जैसे संवेदनशील मुद्दों ने परिवारों के भीतर गहरी खाई खोद दी है। थैंक्सगिविंग, हनुक्का और क्रिसमस जैसे त्योहार, जो कभी अपनों के साथ मिलन और खुशियों का जरिया हुआ करते थे, अब तनाव और दूरी की वजह बन रहे हैं। 'पीएनएएस नेक्सस' में प्रकाशित एक चौंकाने वाले अध्ययन के मुताबिक, अप्रैल 2025 में सर्वेक्षण किए गए 37 प्रतिशत अमेरिकियों ने माना कि वे 'राजनीतिक ब्रेकअप' यानी सियासी मतभेदों के कारण रिश्ता टूटने का दर्द झेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने माइक रोजर्स को वोट दिया तो बेटी मानने लगी सहिष्णुता का गला घोंटा
जोनाथन अल्पर्ट बताते हैं कि आज लोग किसी के राजनीतिक फैसले को उसके पूरे व्यक्तित्व से जोड़कर देखने लगे हैं। मिशिगन की एक प्रगतिशील बेटी को लगता है कि उसकी मां ने माइक रोजर्स को वोट देकर सहिष्णुता के उन संस्कारों का गला घोंट दिया, जो कभी उसने खुद सिखाए थे।

वहीं, टेक्सास का एक रूढ़िवादी पिता यह सोचकर हैरान है कि गर्भपात के मुद्दे पर अलग विचार रखने वाले जेम्स तालारिको को वोट देने वाले बेटे की परवरिश में आखिर कहां कमी रह गई। मनोविज्ञान की भाषा में इसे 'लेबलिंग' कहा जाता है। मेरे पिता ने ट्रंप को वोट दिया यह सोच कब "मेरे पिता नफरत फैलाने वाले इन्सान हैं"  में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता। 

पिता दुनिया से चले गए,अब पछतावा
इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण अल्पर्ट के एक मरीज की कहानी है। साल 2024 के चुनाव को लेकर हुई बहस के बाद उस शख्स ने अपने पिता से बात करना बंद कर दिया। पिता ने सुलह के लिए कई बार फोन किए, लेकिन बेटे ने यह सोचकर नजरअंदाज कर दिया कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। इसी इंतजार में एक दिन पिता इस दुनिया से चल बसे। आज वह बेटा उन अनसुनी कॉल्स और आखिरी बातचीत में हुई सियासी लड़ाई के बोझ तले दबा हुआ है।


राजनीति अस्थायी है, परिवार जीवन भर की पूंजी
जोनाथन अल्पर्ट का मानना है कि बेशक कुछ रिश्तों में पहले से ही कड़वाहट या अपमान की नींव होती है, जहां एक वोट अंतिम चोट का काम करता है। यदि कोई रिश्ता हिंसक या अपमानजनक है, तो उससे बाहर निकलना जरूरी है। लेकिन एक मतपत्र किसी इंसान  को जानने का सबसे कमजोर माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed