फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan Prime Minister Imran Khan accused of giving unfair advantage to a university

Pakistan: इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, कादर यूनिवर्सिटी को अनुचित लाभ पहुंचाने का लगा आरोप, होगी जांच

Tue, 17 May 2022 08:19 PM IST
विजय पुंडीर एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 May 2022 08:19 PM IST
सार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने दावा किया है कि इमरान खान ने अब्दुल कादर यूनिवर्सिटी  नकद और जमीन के मामले में अनुचित लाभ पहुंचाए है। आसिफ ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
Former Pakistan Prime Minister Imran Khan accused of giving unfair advantage to a university
इमरान खान(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इमरान खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अब्दुल कादर यूनिवर्सिटी को नकद और जमीन के मामले में अनुचित लाभ पहुंचाए है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी और उनकी दोस्त फराह को यूनिवर्सिटी का ट्रस्टी बनाया हुआ था। देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने सोमवार को नेशनल असेंबली में इमरान पर लगे आरोप के बारे में बताते हुए दावा किया कि इमरान ने यूनिवर्सिटी को करीब 50 करोड़ रुपये नकद और 450 कनाल जमीन दी है। फराह को 200 कनाल जमीन दी है।
विज्ञापन

 
साल 2019 में इमरान खान ने अब्दुल कादर यूनिवर्सिटी की शिलान्यास किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यूनिवर्सिटी दान में मिले पैसों से संचालित होगी। इमरान ने कहा था कि यूनिवर्सिटी की स्थापना मूल रूप से आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है। आसिफ ने बताया कि यूनिवर्सिटी में विज्ञान विभाग में केवल 32 छात्र पढ़ते हैं। सभी छात्र सरकारी कॉलेज यूनिवर्सिटी से समंबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अमेरिका ने हमला किए बिना ही पाक को गुलाम बना लिया है: इमरान
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने दावा किया कि अमेरिका ने उनके देश पर हमला किए बिने उसे ‘गुलाम’ बना लिया है और देशवासी कभी भी मौजूदा ‘आयातित सरकार’ को स्वीकार नहीं करेंगे। बता दें, पिछले माह संसद में अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद इमरान सरकार गिर चुकी है।

पद से हटने के बाद खान ने कई शहरों में कई जनसभाएं की हैं और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली नई सरकार को ‘गद्दारों और भ्रष्ट लोगों’ की सरकार बताया है जिसे कथित रूप से अमेरिका के कहने पर थोपा गया है। हालांकि अमेरिका और मौजूदा सरकार ने उनके आरोपों का खंडन किया है।

 
पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खान ने अमेरिका पर स्वकेंद्रित देश होने का आरोप लगाया जो अपने हितों को देखे बिना दूसरों की मदद नहीं करता है। उन्होंने कहा, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो अमेरिकी विदेश मंत्री से ‘भीख’ मांगेंगे ताकि खान फिर से सत्ता में ना आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed