{"_id":"5fbecd8d8ebc3e9ba1389f45","slug":"former-pakistan-pm-nawaz-sharif-mother-passes-away-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ की मां के शव को लंदन से लाहौर लाने की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवाज शरीफ की मां के शव को लंदन से लाहौर लाने की तैयारी
Thu, 26 Nov 2020 03:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Nov 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
पाकिस्तान के सूचना मंत्री शिबली फराज ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर के अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार की ओर यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब पाकिस्तान मुस्लिम मुस्लिम नेता व उनकी बेटी मरियम नवाज ने अपनी दादी के निधन के बाद इमरान सरकार को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद इमरान सरकार के मंत्री का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
डॉन की खबर के मुताबिक, बेगम अख्तर के शव को उनके पति की कब्र के बगल में दफन के लिए उसके शरीर को लाहौर वापस लाने की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का रविवार को लंदन में निधन हो गया था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज यानी पीएमएल एन के सूत्रों ने बताया था कि 91 वर्षीय बेगम अख्तर पिछले महीने से बीमार चल रही थीं। वह इस साल फरवरी महीने में लंदन गई थीं और लंदन में ही नवाज एवं अन्य परिजनों के साथ रह रही थीं। उनको लाहौर में पति की कब्र के बगल में दफनाने की संभावना है।
विज्ञापन